टिप्स:  बड़ा पद संभालना है तो ये रणनीतियां अपनाएं
अअनुबंधित

टिप्स: बड़ा पद संभालना है तो ये रणनीतियां अपनाएं

Spread the love


13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • आज के दौर में नौकरी को संभालना कोई आसान काम नहीं रह गया है। फिर नई नौकरी को संभालना तो और भी ज्यादा मुश्किल हो सकता है। नई नौकरी की शुरुआत करने में अक्सर उत्साह और घबराहट दोनों का मिश्रण होता है। खासकर जब आपको किसी ऐसे व्यक्ति की जगह लेनी हो, जिसने कंपनी में बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया हो, तो यह चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों हो सकता है। सफलता की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए आप नीचे दी गई इन 6 रणनीतियों को अपना सकते हैं।

1) शुरुआत से पहले पूरी जानकारी जुटाएं नौकरी शुरू करने से पहले ही कंपनी की उत्पाद जानकारी, मुख्य क्लाइंट लिस्ट और उद्योग से जुड़े सभी जरूरी पहलुओं को समझने की आप अधिक से अधिक कोशिश कर सकते हैं। इस तरह आपको बहुत फायदा मिलेगा। आपको पहले दिन से ही पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करने में मदद भी मिलेगी। कंपनी को आप पहले से ही जितना जान लेंगे, आगे आप उतने ही फायदे में रहेंगे।

2) खुद को बदलने की कोशिश नहीं करें अपने पूर्ववर्ती की नेतृत्व शैली या व्यक्तित्व की नकल करने की कोशिश बिल्कुल भी न करें। अपनी विशिष्ट शैली और दृष्टिकोण को अपनाएं। जब आप पूरी ईमानदारी और अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ किसी काम की शुरुआत करते हैं, तो लोग अपने आप ही आपका सम्मान करने लगते हैं। आप जैसे हैं, वैसे ही बने रहें। खुद को बदलने की कोशिश बिल्कुल न करें।

3) अपनी मानसिकता पर पूरा नियंत्रण रखें अक्सर ऐसा होता है कि आप कोई बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, तो इस दौरान आपको आत्म-संशय होना बेहद स्वाभाविक है। लेकिन यह भी बहुत आवश्यक है कि आप हमेशा ही अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें। आत्मविश्वास के साथ ही आप अपने कौशल और निर्णय लेने की क्षमता पर भी विश्वास बनाए रखें। इस तरह अपनी मानसिकता पर पूर्ण नियंत्रण रखें।

4) लगातार फीडबैक लें और समर्थन मांगें अपने प्रमुख शेरहोल्डर्स या क्लाइंट से लगातार कंपनी के बारे में उनका फीडबैक लेते रहें ताकि आपको पता चलता रहे कि किस वक्त क्या सही हो रहा है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता बनी हुई है। संगठन से बाहर के एक मेंटर या कार्यकारी कोच से परामर्श लेना भी बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इस तरह आप लगातार फीडबैक लेते रहें और लगातार समर्थन भी मांगते रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *