टिप्स:  बॉस ‘गैसलाइट’ कर रहे हैं, तो क्या करें
अअनुबंधित

टिप्स: बॉस ‘गैसलाइट’ कर रहे हैं, तो क्या करें

Spread the love


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • ‘गैसलाइटिंग’ एक छोटा लेकिन बेहद खतरनाक शब्द है। यह मानसिक शोषण करने का एक नया तरीका है। गैसलाइट करने वाला बॉस आपकी संभावनाओं, आत्मविश्वास और सच्चाई को इस तरह से कमजोर कर सकता है कि आपको खुद पर ही शक होने लगेगा। यहां अक्सर ‘आपकी बात बनाम उनकी बात’ जैसी स्थिति बन जाती है।

1) सुनिश्चित करें कि यह सच में गैसलाइटिंग ही है, कुछ और तो नहीं गैसलाइटिंग करने वाला व्यक्ति आपको आपकी वास्तविकता और आत्म-सम्मान पर संदेह करने को मजबूर कर देता है। वह झूठ बोल सकता है, अपनी कही बातों से मुकर सकता है, यहां तक कि लिखित चीजों से भी। उसका मकसद केवल आपको कमजोर करके कंट्रोल करने का होता है। सुनिश्चित करें कि आपके बॉस यही कर रहे हैं या नहीं।

2) हर बातचीत का दस्तावेज रखें, इससे भविष्य में मदद मिलेगी बॉस से बातचीत करते समय अपने नोट्स जरूर बनाएं, ईमेल्स को हमेशा एक जगह सेव करके रखें और कोशिश करें कि मीटिंग्स में आपके साथ हमेशा ही कोई एक गवाह जरूर मौजूद हो। इससे भविष्य में आपको अपनी बात सिद्ध करने में भी बहुत मदद मिलेगी। हर बातचीत का भी एक दस्तावेज रखें, इससे भी आगे मदद मिल सकती है।

3) अपने मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा स्वयं ही करें इस तरह के नकारात्मक बॉस भावनात्मक रूप से भी बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं। उनके व्यवहार और अपनी मानसिक शांति के बीच हमेशा एक दूरी बनाकर रखें। याद रखें कि दोषी आप नहीं, वह हैं। मन में कोई गिल्ट न आने दें। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा खुद ही करनी होगी।

4) अपने सपोर्ट नेटवर्क को तुरंत सक्रिय करें, काउंसलर से बात करें ज्यादा से ज्यादा समय अपने दोस्तों, सहकर्मियों और परिवार के बीच ही रहें, जो आपका लगातार हौसला बढ़ा सकते हैं। किसी प्रोफेशनल काउंसलर या कोच से बात करना भी बहुत हद तक मददगार साबित हो सकता है। इस तरह आप अपने सपोर्ट नेटवर्क को तुरंत एक्टिवेट करके सतर्क रह सकते हैं। इस दौरान अपना हौसला बनाए रखना बेहद जरूरी है।

5) सीधी बातचीत कम से कम करें, केवल प्रोफेशनल बातचीत करें गैसलाइटिंग करने वाले नकारात्मक बॉस के साथ आमने-सामने की बातचीत करने से जहां तक संभव हो बचें, कॉरिडोर में गपशप या ऑफिस लंच से भी बचें जब तक कि बेहद जरूरी न हो। जितना हो सके, केवल जरूरी प्रोफेशनल बातचीत तक ही सीमित रहें। सीधी बातचीत कम से कम करें। इस तरह उनसे थोड़ी दूरी बनाए रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *