सेल्फ हेल्प किताबों से:  दु:ख सिखाता है कि आप मजबूत हैं
अअनुबंधित

सेल्फ हेल्प किताबों से: दु:ख सिखाता है कि आप मजबूत हैं

Spread the love


52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

किताबों से जानिए, कैसे हर सुबह एक नया अवसर है चुनने का कि आप क्या बनना चाहते हैं? क्यों हर दिन उत्पादक नहीं होगा, हर सुबह उजली नहीं लगेगी?

जीवन में आपके पास चुनाव तो हमेशा रहेंगे जीवन में आपके पास हमेशा एक चुनाव होता है, प्रेम चुनें या भय। आप यह तय नहीं करते कि आपके साथ क्या होगा, लेकिन यह तय कर सकते हैं कि आप उसके साथ क्या करेंगे। आप अपने भीतर झांकते हैं, तो पाते हैं कि दु:ख ने आपको तोड़ा नहीं, सिखाया है कि आप कितने मजबूत हैं। हर सुबह एक नया अवसर है चुनने का कि आप क्या बनना चाहते हैं। अतीत के कैदी या वर्तमान के निर्माता? (द चॉइस -डॉ.एडिथ एगर)

कभी-कभी ठहरना भी अच्छा हो सकता है कभी-कभी जीवन बस यह कह रहा होता है कि रुको, सांस लो, अभी के लिए इतना काफी है। हर दिन उत्पादक नहीं होगा, हर सुबह उजली नहीं लगेगी… और यह ठीक है। आप इंसान हैं, मशीन नहीं। आपकी थकान संकेत है कि आपको आराम चाहिए। जब आप खुद से दयालुता से पेश आते हैं, तो जीवन हल्का लगता है। याद रखें, ब्रह्मांड ने आपको जीवित रखा है। इसका अर्थ है कि आप अभी मायने रखते हैं। (द कंफर्ट बुक -मैट हेग)

अपने सुधार के लिए दुनिया से भागें नहीं, जुड़ें हम काम, स्क्रीन और दौड़-भाग में इतने उलझ गए हैं कि अपने दिल की भाषा भूल गए हैं। खुशी दवाओं में नहीं, रिश्तों में है; जुड़ाव में है। उस अनुभव में है जब कोई आपकी बात सुनता है। जब आप किसी के लिए उपयोगी महसूस करते हैं, जब आप प्रकृति में चलते हैं या किसी अर्थ से जुड़ते हैं। वहीं उपचार शुरू होता है। ठीक रहने के लिए आपको दुनिया से भागने की नहीं, उससे जुड़ने की जरूरत है। (जोहान हैरी -लॉस्ट कनेक्शंस)

हर मुश्किल क्षण आत्म-जाग्रति का एक अवसर है जब जीवन टूटा हुआ लगता है, तो दरअसल वह खुल रहा होता है। नए अर्थों के लिए, नई दृष्टि के लिए। हम हमेशा स्थिरता खोजते हैं, लेकिन सच्ची शांति उस अस्थिरता में है जिसे हम स्वीकार कर लेते हैं। डर से भागने की बजाय, उसे महसूस करना सीखें। जब आप दर्द से मुंह मोड़ते हैं, तो वह आपका पीछा करता है; लेकिन जब आप उसे गले लगाते हैं, तो वह गल जाता है। हर मुश्किल क्षण आत्म-जाग्रति का अवसर है। हमारा दु:ख हमें तोड़ने नहीं, हमें खोलने आता है। (व्हेन थिंग्स फॉल अपार्ट… -पेमा छोद्रोन)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *