![]()
अचानक मूड बदलना, रिश्तों में उतार-चढ़ाव और छोटी-छोटी बातों पर भावनात्मक रूप से टूट जाना कई बार सिर्फ स्वभाव नहीं, बल्कि बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर(B.P.D.) के संकेत भी हो सकते हैं। क्या है बीपीडी? यह एक मानसिक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को भावनाओं को नियंत्रित करने में कठिनाई, अत्यधिक मूड स्विंग्स (मूड में बदलाव), और अस्थिर रिश्तों का सामना करना पड़ता है। जिसके शुरुआती लक्षण डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसे हो सकते हैं। इसमें लोग ज्यादा सोचे बिना फैसले ले लेते हैं और जोखिम भरा व्यवहार कर सकते हैं। अकेलेपन का डर संकेत पोमोना कॉलेज में एसोसिएट प्रो. मैसलैंड के मुताबिक इसके संकेतों में अकेलापन, ठुकराए जाने का डर, छोटी बातों पर गुस्सा आना, दूसरों को लेकर तेजी से विचार बदलना और खुद की पहचान को लेकर अकसर भ्रम में रहना शामिल है। बिहेवियर थेरेपी मददगार इसमें दवाइयां चिंता, डिप्रेशन और मूड स्विंग्स कम कर सकती हैं, लेकिन भावनाओं और व्यवहार को संभालने के लिए थेरेपी जरूरी है। इसके लिए D.B.T. डायलेक्टिकल बिहेवियर थेरेपी सबसे ज्यादा मददगार मानी जाती है।
Source link








