छुट्टियों में पालतू जानवर ले जाने का ट्रेंड बढ़ा:  टूरिज्म रिपोर्ट बीती तिमाही पेट-फ्रेंडली प्रॉपर्टीज की बुकिंग 10% से ज्यादा बढ़ीं
अअनुबंधित

छुट्टियों में पालतू जानवर ले जाने का ट्रेंड बढ़ा: टूरिज्म रिपोर्ट बीती तिमाही पेट-फ्रेंडली प्रॉपर्टीज की बुकिंग 10% से ज्यादा बढ़ीं

Spread the love




भारत में छुट्टियों पर जाने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। पहले छुट्टियों पर जाते समय पालतू जानवर किसी परिचित की देखभाल में छोड़ना पड़ता था लेकिन अब लोग ऐसे होटल या स्टे खोजते हैं, जहां वे अपने पालतू जानवर रख सकें। ट्रैवल प्लेटफॉर्म मेक माई ट्रिप की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में पेट-फ्रेंडली प्रॉपर्टीज (होटल आदि) की बुकिंग में सालाना आधार पर दो अंकों (10% से ज्यादा) की वृद्धि दर्ज की गई है। मुंबई-पुणे, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु जैसे महानगर इस ट्रेंड को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं कोयंबटूर, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहर भी तेजी से उभर रहे हैं। पेट फ्रेंडली टूरिज्म गोवा, लोनावला और मुंबई शीर्ष पर
– 2025 में पेट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन में गोवा, लोनावला, मुंबई, दिल्ली, ऊटी, हैदराबाद, अलीबाग और बेंगलुरु शीर्ष पर रहे।
– ऐसे पेट फ्रेंडली डेस्टिनेशन की खोज बढ़ रही जहां व्यक्तिगत वाहन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। अल्टरनेट एकॉमोडेशन, मेक माई ट्रिप की सीसीओ, अजीता यादव ने बताया कि पालतू जानवरों वाले परिवार ऐसे निजी स्थान, खुले गार्डन और आउटडोर एरिया की तलाश में हैं जहां उनके पेट्स खुलकर घूम सकें। विला और होमस्टे होस्ट इस डिमांड को देखते हुए ऐसी प्रॉपर्टीज बढ़ा रहे हैं।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *