16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अब्राहम लिंकन संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान अपने देश का सफल नेतृत्व किया।
1. लोग आमतौर पर उतने ही खुश होते हैं, जितना खुश रहने का वे अपने मन से फैसला कर लेते हैं। 2. आप जो भी हैं, एक अच्छे इंसान बनें। 3. मेरा सबसे अच्छा मित्र वह है जो मुझे ऐसी किताब दे, जिसे मैंने अब तक न पढ़ा हो। 4. मेरी चिंता यह नहीं है कि ईश्वर हमारे पक्ष में है या नहीं; मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि मैं ईश्वर के पक्ष में रहूं, क्योंकि ईश्वर हमेशा सही होता है। 5. जो लोग दूसरों की आजादी छीनते हैं, वे स्वयं भी उसके अधिकारी नहीं होते। 6. मैं धीरे चलता हूं, लेकिन कभी पीछे नहीं चलता। 7. जो लोग दूसरों में बुराई ढूंढते हैं, उन्हें वह अवश्य मिल जाती है। 8. भविष्य की सबसे अच्छी बात यह है कि वह एक-एक दिन करके आता है। 9. किसी व्यक्ति की महानता इस बात से पहचानी जा सकती है कि उसे किस बात पर क्रोध आता है।








