डीयू यूजी एडमिशन, दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी:  24,814 छात्रों को मिला नया अलॉटमेंट-30,682 अभ्यर्थियों को मिली सीट अपग्रेड – New Delhi News
टिपण्णी

डीयू यूजी एडमिशन, दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी: 24,814 छात्रों को मिला नया अलॉटमेंट-30,682 अभ्यर्थियों को मिली सीट अपग्रेड – New Delhi News

Spread the love




दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) 2026.27 के दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया है। इस चरण में 24,814 अभ्यर्थियों को नए सीट आवंटन मिले हैं। सभी चयनित उम्मीदवारों को अपने सीएसएएस डेशबोर्ड पर जाकर 26 जुलाई रात 11.59 बजे तक आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। निर्धारित समय के भीतर स्वीकृति नहीं देने पर संबंधित सीट पर दावा समाप्त हो सकता है। दूसरे राउंड में 30,682 छात्रों को पहले से आवंटित सीट से बेहतर विकल्प मिलने पर अपग्रेड मिला है। वहीं, 15,265 अभ्यर्थियों ने अपनी मौजूदा सीट बरकरार रखने के लिए फ्रीज विकल्प चुना है। सीट स्वीकार करने के बाद उम्मीदवारों को 28 जुलाई रात 11.59 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। समय सीमा के भीतर फीस जमा नहीं होने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। दूसरे राउंड के आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में छात्रों ने बेहतर कॉलेज और कोर्स के लिए अपग्रेड का विकल्प चुना, जबकि हजारों अभ्यर्थियों ने पसंदीदा सीट मिलने पर उसे फ्रीज कर आगे की प्रक्रिया से बाहर रहने का फैसला किया। इससे स्पष्ट है कि इस चरण में भी सीटों की प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार करें और 28 जुलाई तक फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *