नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नहीं दिखेंगी टीवी की सीता, Ramayana fame Sita aka dipika Chikhlia on Arun govil playing Raja Dashrath
ब्रेकिंग न्यूज़

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नहीं दिखेंगी टीवी की सीता, Ramayana fame Sita aka dipika Chikhlia on Arun govil playing Raja Dashrath

Spread the love


नितेश तिवारी ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसकी हाल ही में पहली झलक साझा की गई है। इसमें रणबीर कपूर के लुक की थोड़ी सी झलक देखने के लिए मिली। वहीं, रावण के रोल में ‘केजीएफ’ स्टार यश नजर आए। राम और रावण की झलक ने लोगों को इतना एक्साइटेड कर दिया कि 1987 में टीवी पर आई रामानंद सागर के ‘रामायण’ की चर्चा होने लगी। इसमें अरुण गोविल राम और दीपिका चिखलिया सीता के रोल में छा गए थे। लोग उन्हें आज भी पसंद करते हैं। ऐसे में अब नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में अरुण गोविल राजा दशरथ के कैरेक्टर में नजर आने वाले हैं। इस पर टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने रिएक्शन दिया है।

दरअसल, दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में खुद की कास्टिंग और अरुण गोविल के रोल को लेकर बात की। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंजिया से बातचीत में कहा कि अरुण को राम के अलावा किसी और किरदार में देखना उनके लिए थोड़ा आउट ऑफ कंटेक्स्ट है। उन्होंने उन्हें हमेशा राम के रूप में देखा है और खुद को सीता के रूप में। ऐसे में उनको दशरथ के रोल में देखने को लेकर एक्ट्रेस कहती हैं कि उनको ये थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ये इसे वो उनकी पसंद भी मानती हैं।

दीपिका बोलीं- किसी ने नहीं किया अप्रोच

दीपिका आगे कहती हैं कि एक बार जब किसी ने राम का किरदार निभा लिया तो वो लोगों के लिए राम ही रह जाता है। इस इमेज को तोड़ना बहुत मुश्किल होता है। इसके साथ ही दीपिका ने ये भी बताया कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया। दीपिका ने बताया कि उन्हें इसके लिए कोई संपर्क तक नहीं किया। उनको लगता है कि मेकर्स ने इस बारे में सोचा ही नहीं।

‘रामायण’ में कोई रोल प्ले करना चाहती हैं दीपिका?

इसके साथ ही दीपिका चिखलिया ने आगे ‘रामायण’ में किसी और किरदार को प्ले करने को लेकर कहती हैं कि वो खुद भी अब किसी अन्य किरदार में नजर नहीं आना चाहती हैं। वो कहती हैं कि एक बार जब उन्होंने सीता का रोल निभा लिया तो अब रामायण में कोई और रोल निभाने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। दीपिका कहती हैं कि अगर महाभारत या फिर शिव पुराण जैसी किसी और कहानी में रोल मिलता है तो वो इसके बारे में सोचतीं लेकिन रामायण में नहीं।

‘दम है तो निकालकर दिखाओ’, मराठी भाषा विवाद पर निरहुआ का चैलेंज, कहा- ‘मैं नहीं बोलता…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *