मेरठ के जानी खुर्द के किसान सुभाष की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर सुभाष की हत्या उसकी पत्नी कविता और छोटी बेटी सोनम ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर कराई थी। बेटी के प्रेमी विपिन ने दोस्त अजगर उर्फ शिवम के साथ गोली मारकर हत्या की थी।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए मां-बेटी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुभाष उपाध्याय की 23 जून की रात खेत से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Trending Videos
2 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां-बेटी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे आयुष ने अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कराया था। वारदात के खुलासे के लिए जानी पुलिस, सर्विलांस टीम और स्वॉट टीम को लगाया गया था। अब हत्या में शामिल मृतक की पत्नी कविता, छोटी बेटी सोनम, कविता के प्रेमी गुलजार निवासी सिसौला, सोनम के प्रेमी विपिन निवासी जवाहरनगर कंकरखेड़ा और विपिन के दोस्त जवाहरनगर निवासी अजगर उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया गया। अजगर के पास से हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा और बाइक भी बरामद की गई।
3 of 8
जानकारी देते पुलिस अफसर
– फोटो : पुलिस
प्रेम-प्रसंग को लेकर होता था विवाद
एसपी देहात ने बताया कि सुभाष की पत्नी कविता और बेटी सोनम ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि सुभाष की बड़ी बेटी डोली ने कुछ महीने पहले अपनी मर्जी से अनुसूचित जाति के युवक से प्रेम विवाह किया था।
अब छोटी बेटी सोनम भी जवाहरनगर निवासी अनुसूचित जाति के प्रेमी विपिन से शादी करना चाहती थी। पत्नी कविता की नजदीकी सिसौला के गुलजार से थी। इसकी जानकारी मिलने पर सुभाष विरोध करता था।
5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसका पत्नी और बेटी से निरंतर विवाद होता था। पत्नी कविता और बेटी सोनम प्रताड़ना से तंग आकर सुभाष को रास्ते का रोड़ा मानने लगी थी। पत्नी और बेटी ने अपने-अपने प्रेमियों के सहयोग से सुभाष को रास्ते से हटाने की साजिश रची। कविता, सोनम व उनके प्रेमी गुलजार, विपिन एवं उसके साथी अजगर उर्फ शिवम ने हत्या की साजिश रची थी।
Spread the love ऑनलाइन गेमिंग सट्टा लगाकर बरेली को बदनाम कर रहे सट्टेबाजों पर इस बार साइबर थाना पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सरगना शिवम व उसके साथियों ने पाकिस्तान, दुबई समेत विदेश में बैठे कई लोगों को अपने एप से जोड़कर मोटी कमाई का झांसा दिया था। पुलिस पता लगाने में जुटी है […]
Spread the love {“_id”:”69d1b4b7bf399aa3a5029286″,”slug”:”kanpur-kidney-racket-links-traced-to-nursing-homes-in-swaroop-nagar-and-lajpat-nagar-search-for-accomplices-2026-04-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”किडनी रैकेट: स्वरूपनगर-लाजपतनगर के नर्सिंगहोम से जुड़े तार, ‘खूनी खेल’ में शामिल थीं दो टीमें, मददगारों की तलाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 05 Apr 2026 06:32 AM IST Kanpur News: कानपुर किडनी कांड की जांच स्वरूपनगर और लाजपतनगर के बड़े नर्सिंगहोम […]
Spread the love वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम के समीप ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड एवं प्लाटून कमांडर के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक, उसके पिता और तीन महिलाओं ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी वर्दी पर लगे स्टार खींच लिए। हमले […]