![]()
लोग अब ऐसे मेकअप की तरफ बढ़ रहे हैं जो रियल लगे, फिल्टर जैसा नहीं। यही वजह है कि आज ट्रेंडी मेकअप वही है… जो मेकअप जैसा दिखता ही नहीं। इसे ‘नो-मेकअप’ लुक कहते हैं। इसका मतलब ऐसा मेकअप जो चेहरे को नेचुरल दिखाए…स्किन का असली टेक्सचर दिखे, हल्का रंग हो और पूरा लुक ऐसा लगे जैसे आपने बहुत कम मेकअप किया है। लंदन फैशन मैगजीन और कैल्विन क्लीन रनवे के साथ काम कर चुके मेकअप आर्टिस्ट डिक पेज कहते हैं अच्छा मेकअप वही है जो चेहरे को बदलने की बजाय उसे बेहतर तरीके से दिखाए। इसे समझाने के लिए विश्व के शीर्ष मेकअप आर्टिस्ट, डिजाइनर और मॉडल ने कुछ असरदार टिप्स बताए हैं। 1- हल्के डार्क सर्कल न छिपाएं भारी फाउंडेशन लगाने से चेहरा फ्लैट दिखने लगता है। इसलिए हल्का फाउंडेशन बेहतर रहता है। इससे टेक्सचर हल्का हो जाता है और स्किन ज्यादा नेचुरल दिखती है। कुछ एक्सपर्ट तो अंडर-आई कंसीलर भी कम इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। उनके मुताबिक हल्के डार्क सर्कल्स भी चेहरे को रियल लुक देते हैं। 2- आंखों के आसपास की नेचुरल शैडो को निखारें नो-मेकअप लुक में आई-मेकअप बहुत हल्का होता है। मेकअप आर्टिस्ट कहते हैं कि आंखों के आसपास जो नेचुरल शैडो बनते हैं, उन्हें थोड़ा उभारना चाहिए। इसके लिए क्रीम बेस्ड आई-शैडो, हल्के ब्राउन या मौव शेड या ब्राउन आई-पेंसिल का इस्तेमाल करें। चाहें तो ब्राउन पेंसिल को हल्का स्मज करके भी नेचुरल लुक पा सकते हैं। 3- लिपस्टिक भी ब्लश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं ब्लश इस लुक में बहुत जरूरी होता है। चाहें तो थोड़ी लिपस्टिक भी ब्लश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्का सा रंग गालों पर, नाक के ऊपर और कभी-कभी आईब्रो के ऊपर हल्के-हल्के टैप करके लगाएं। ऐसा लगे जैसे ठंड में बाहर रहने या दौड़कर आने के बाद चेहरे पर जो हल्की गुलाबी चमक आती है, वैसा ही नेचुरल इफेक्ट दिखे। 4. टू-इन-वन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें आर्टिस्ट और डिजाइनर लैला गोहार के मुताबिक नो-मेकअप लुक में टू-इन-वन प्रोडक्ट्स काफी काम आते हैं। इसका मतलब है कि एक ही रंग को होंठों और गालों दोनों पर लगाया जाए। इससे चेहरा ज्यादा फ्रेश और नेचुरल दिखता है। ऐसे लुक के लिए हल्का रेड या सॉफ्ट पिंक टोन आमतौर पर सबसे अच्छा विकल्प लगता है। 5. आईब्रो को ब्रो जेल से सेट करना काफी कई लोग आईब्रो को बहुत गहरा भर देते हैं, जिससे चेहरा ज्यादा मेकअप वाला लगने लगता है। मॉडल माया स्टेपर के मुताबिक आईब्रो को सिर्फ हल्के ब्रो जेल से सेट करना ही काफी है। इससे उनका शेप बना रहता है और लुक ज्यादा नेचुरल दिखता है। 6. हाइलाइटर-ब्रॉन्जर का इस्तेमाल जाने ब्रॉन्जर गालों और पलकों पर लगाया जा सकता है। वहीं हाइलाइटर उन जगहों पर लगाएं जहां रोशनी पड़ती है…जैसे चीकबोन्स, आईब्रो के नीचे और आंखों के अंदरूनी कोने पर। इससे बिना भारी मेकअप के भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाता है।
Source link








