पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:  ईश्वर तक जाने का रास्ता, सच बोलने का रास्ता है
टिपण्णी

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: ईश्वर तक जाने का रास्ता, सच बोलने का रास्ता है

Spread the love


  • Hindi News
  • Opinion
  • Pt. Vijayshankar Mehta’s Column The Way To Reach God Is To Speak The Truth

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पं. विजयशंकर मेहता - Dainik Bhaskar

पं. विजयशंकर मेहता

हर इंसान दो तरह से झूठ बोलता है- दूसरे से और खुद से। ये तो तय है कि झूठ मनुष्य का संसार में रहना सरल बना देता है। दुनियादारी में झूठ बोलना ही पड़ता है। अब आप किस सफाई से बोलते हैं, उस पर सत्य का ​कितना आवरण ओढ़ाते हैं, यह आप पर है। पर यह तय है कि सांसारिक कार्य करते हुए झूठ की मदद लेनी ही पड़ती है।

बहुत झूठ बोलेंगे तो दुनिया मिल जाएगी, लेकिन झूठ से ईश्वर दूर हो जाता है। यदि आप थोड़ी-सी भी यात्रा परमात्मा की ओर कर रहे हों तो झूठ से मुक्ति पानी पड़ेगी। सच बोलना कठिन हो सकता है, लेकिन ईश्वर तक जाने का आसान रास्ता है।

जो लोग दुनिया में झूठ नहीं बोल सकते, वो चापलूसी का रास्ता अपना लेते हैं। और ये दोनों हैं एक ही सिक्के के दो पहलू। यदि जीवन को ठीक से जीना है, समझना है, तो ईश्वर से जुड़ना ही पड़ेगा। जन्म और मृत्यु के बीच जीवन होता है। जीवन को खोजने में, ढूंढने में बड़ा आनंद आता है। तो जीवन में क्या ढूंढा जाए- ईश्वर। और ईश्वर तक जाने का रास्ता, सच का रास्ता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *