होम

पड़ताल: बरेली में घटतौली के खेल में लुट रहे उपभोक्ता, दुकानों पर डिब्बे सहित तौली जा रहीं मिठाइयां

Spread the love


Consumers in Bareilly are being cheated through the practice of underweighing

बाट माप विभाग कार्यालय
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में मिलावटखोरी और घटतौली के खेल में उपभोक्ता लुट रहे हैं। मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग त्योहारों पर छिटपुट जांच व कार्रवाई कर भी देता है, लेकिन घटतौली रोकने के लिए बाट-माप विभाग की कार्रवाई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आती। ये आंकड़ों की बाजीगरी कर खुद ही अपनी पीठ थपथपा लेते हैं। पेश है संवाद न्यूज एजेंसी के आयुष मिश्रा की रिपोर्ट…।


मामला- 1

सीबीगंज स्थित मिठाई की दुकान पर प्रति किलो 50 ग्राम से ज्यादा की घटतीली की जा रही थी। जांच में पकड़े जाने पर दुकानदार को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला गया।

मामला- 2

डेलापीर स्थित एक प्रतिष्ठान पर घटतौली की शिकायत मिली थी। जांच में पता चला कि परचून कारोबारी प्रति किलो करीब 75 ग्राम कम तौल कर रहा था।

ये है दावा

बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक मुकुल रंजन उपाध्याय ने चालू वित्त वर्ष में कैंट, डेलापीर, कुतुबखाना, बड़ा बाजार और श्यामगंज समेत शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों के 240 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करने का दावा किया है। उनके मुताबिक, तौल से जुड़ी अनियमितताएं मिलने पर 157 मामलों में समन जारी कर नौ लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है, जबकि 83 मामले अदालत में विचाराधीन हैं। इन प्रतिष्ठानों से जुर्मान और बाट-माप उपकरणों के सत्यापन शुल्क को मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये जमा कराए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *