प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेगी पतंजलि:  PM मोदी के जन्मदिन पर बाबा रामदेव का ऐलान, हेल्थ चेकअप एवं निशुल्क लीवर उपचार कैम्प भी लगाएंगे
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेगी पतंजलि: PM मोदी के जन्मदिन पर बाबा रामदेव का ऐलान, हेल्थ चेकअप एवं निशुल्क लीवर उपचार कैम्प भी लगाएंगे

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Birthday; Baba Ramdev Student Scholarship | Patanjali Liver Treatment

नई दिल्ली6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन यानी 17 सितंबर को पर बाबा रामदेव ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। - Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन यानी 17 सितंबर को पर बाबा रामदेव ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर यानी 17 सितंबर को बाबा रामदेव ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बाबा रामदेव ने यहां पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। वहीं उन्होंने “स्वदेशी से आत्मनिर्भर और विकसित भारत” का निर्माण करने में पतंजलि की भूमिका व योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ की ओर से कई राष्ट्रीय स्तर की सेवाओं की घोषणा की। इसके तहत देश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री प्रतिभा पुरस्कार देने का ऐलान किया। उन्होंने देशभर फ्री मेडिकल चैकअप एवं योग व हैल्थ कैम्प लगाने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री प्रतिभा पुरस्कार स्वामी रामदेव ने बताया कि देश के सभी जिलों में सीबीएसई, बीएसबी (भारतीय शिक्षा बोर्ड) व स्टेट बोर्ड के प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन व गौरव देने के लिए पतंजलि द्वारा 11 से 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

हेल्थ चेकअप एवं निशुल्क लीवर उपचार उन्होंने कहा कि देशभर में 750 स्थानों पर फ्री मेडिकल चेकअप एवं योग व हेल्थ चेकअप कैम्प लगाए जाएंगे। देश में 750 से अधिक स्थानों पर क्रोनिक लीवर डिजीज, फैटी लीवर और लीवर सिरोसिस की निशुल्क औषधि वितरण एवं उपचार कैम्प लगाए जाएंगे।

स्वामी रामदेव ने कहा कि आज देश में करोड़ों लोग हार्ट व लीवर के रोगी हैं। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में जिन असाध्य रोगों का इलाज नहीं है, पतंजलि ने योग-आयुर्वेद एवं स्वस्थ दिनचर्या तथा रिसर्च एंड एविडेंस बेस्ड औषधियों से ऐसे हजारों रोगियों को स्वस्थ किया है।

विकसित भारत अभियान चलाएंगे स्वामी रामदेव ने कहा कि भारत प्राचीनकाल से ही अर्थव्यवस्था के शिखर पर रहा है। 250 सालों में ईस्ट इण्डिया कंपनी से लेकर कई कंपनियों ने भारत की 100 ट्रिलियन से ज्यादा आर्थिक लूट केवल दो दशकों में की है। भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में सर्वोपरि बनाने के लिए पीएम मोदी के आह्वान ‘वोकल फॉर लोकल’ व स्वदेशी के आंदोलन को गांव-गांव व घर-घर तक जनांदोलन के रूप में चलाया जाएगा।

स्वामी रामदेव ने इस अवसर पर अमेरिकी व विदेशी कम्पनियों के सामान के बहिष्कार का आह्वान किया। विकसित भारत का सपना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का है। हमें अपने संकल्प व जुनून से भारत को विश्व का महानतम देश बनाना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *