{“_id”:”678fe429807e242c6c0686a8″,”slug”:”delhi-assembly-elections-cm-yogi-will-address-14-meetings-campaign-will-start-from-thursday-2025-01-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Delhi Assembly Elections : सीएम योगी कल से दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार, चार दिन में 14 सभाएं करने की योजना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सीएम योगी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार से दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में योगी 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा नेतृत्व द्वारा स्टार प्रचारक बनाने के बाद वह बृहस्पतिवार को तीन जनसभाओं में शामिल होंगे।
Trending Videos
सूत्रों के मुताबिक सीएम दिल्ली में चार दिन में 14 सभाएं करेंगे, जिसमें खासकर यूपी और उत्तराखंड के मतदाताओं को साधेंगे। बृहस्पतिवार को उनकी किराड़ी, जनकपुरी और उत्तम नगर में जनसभा प्रस्तावित है। तत्पश्चात 28 जनवरी को मुस्तफाबाद, घोंडा, शाहदरा, पटपड़गंज में, जबकि 30 जनवरी को महरौली, आरकेपुरम, राजेंद्र नगर और छत्तरपुर में चुनावी सभाएं हैं। वहीं 1 फरवरी को पालम, बिजवासन, द्वारका में जनसभा का कार्यक्रम है।
जनता की समस्याओं पर तत्काल लें एक्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। वहां एक महिला के इलाज संबंधी फरियाद पर उन्होंने अफसरों से मेडिकल कॉलेज या किसी अन्य उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज कराने का निर्देश दिया। सीएम ने आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल एक्शन लें। इसमें हीलाहवाली अक्षम्य होगी।
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में करीब 100 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
Spread the love बरेली बवाल प्रकरण के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान के खिलाफ शाहजहांपुर के तिलहर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मंगलवार रात फरमान की कार लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के सामने खड़ी बस से टकरा गई थी। मौके पर पहुंची […]
Spread the love दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के मामले में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कस्बा कुलपहाड़ के टोरियापुरा निवासी मीरा ने महिला थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2021 को जनपद हमीरपुर के थाना मझगवां के जड़ाखर […]
Spread the love उत्तर प्रदेश में भाजपा की विकास यात्रा ऐसे राजनीतिक उतार-चढ़ाव की कहानी है, जिसने राज्य की सत्ता का समीकरण ही बदल दिया। साल 1985 में महज 16 सीटों से शुरुआत करने वाली भाजपा आज 255 विधायकों के साथ प्रदेश की निर्णायक शक्ति बन चुकी है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं भाजपा के […]