बंगाल की खाड़ी से अलर्ट, बिहार से ओडिशा तक खूब बारिश, दिल्ली के लिए भी खुशखबरी
राजनीती देश

बंगाल की खाड़ी से अलर्ट, बिहार से ओडिशा तक खूब बारिश, दिल्ली के लिए भी खुशखबरी

Spread the love


Last Updated:

Weather News: बंगाल की खाड़ी में आज चक्रवाती स्थिति बनने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि गहरे दबाव का असर बिहार से लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों तक होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राज्यों में नवरात्री पर बारिश होने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी से अलर्ट, बिहार से ओडिशा तक खूब बारिश, दिल्ली के लिए भी खुशखबरीबंगाल की खाड़ी से उठे बवंडर का असर नवरात्री पर पड़ेगा?

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है. मौसम विभाग ने बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड में नवरात्री के दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार 30 सितंबर से ही मौसम बिगड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि आज से कई पूर्वी राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना है. वहीं, मुंबई और गुजरात के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत वाली खबर आई है. दिल्ली और आसपास के शहरों में आज हल्की बारिश की संभावना है. इसकी वजह से पिछले 10 दिनों में पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तूफान की संभावना है. वहीं, 24 घंटों में मेन लैंड पर भी भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार- 02 से 04 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 01 से 04 अक्टूबर के बीच बिहार, 02 से 04 के दौरान झारखंड, 05 अक्टूबर से पश्चिम मध्य प्रदेश, 04 से 05 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, 03 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पिछले दिनों कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावाना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

गुजरात और मुंबई में बारिश

पश्चिमी भारत में गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 30 सितंबर को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कोंकण और गोवा में भी 29 से 30 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी है. पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में अगले 5 से 7 दिनों तक तूफान और 40-50 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार वाली हवाओं की संभावना है.

पूर्वी भारत में बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 से 5 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ 2 से 3 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. सिक्किम और हिमालयी पश्चिम बंगाल में 2 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई.

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

बंगाल की खाड़ी से अलर्ट, बिहार से ओडिशा तक खूब बारिश, दिल्ली के लिए भी खुशखबरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *