बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
बजट और सेक्टर

बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Spread the love


Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी, रविवार को अपना लगातार नौवां बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश होने के बाद अब आम आदमी की नजर उन वस्तुओं पर टिकी है जो सस्ती या महंगी होंगी। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान आम जनता को राहत देते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। आइए जानते हैं डिटेल में…

ये दवाएं होंगी सस्ती

आम लोगों के लिए बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती होंगी। इससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इन कदमों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी, बल्कि खेल और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समग्र विकास को भी गति मिलेगी।भारत में बने

स्मार्टफोन और टैबलेट हो सकते हैं सस्ते

मेक-इन-इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में कमी आने की संभावना है। सरकार के इस कदम से न केवल घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी किफायती दरों पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

खेल इक्विपमेंट पर फोकस

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2026–27 में खेल इक्विपमेंट को अधिक किफायती बनाने का प्रस्ताव किया गया है, जिससे युवाओं और खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसका मतलब है कि इस बजट के बाद मार्केट में खेल कूद के सामान अब सस्ते हो जाएंगे।

रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े सामान होंगे सस्ते

सरकार ने क्रिटिकल मिनरल्स और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े सामान पर बड़ी राहत दी है। रेयर-अर्थ मिनरल मोनाजाइट पर कस्टम ड्यूटी को 2.5% से घटाकर शून्य कर दिया गया है। वहीं सोलर ग्लास बनाने में इस्तेमाल होने वाले सोडियम एंटीमोनेट पर ड्यूटी 7.5% से घटाकर शून्य कर दी गई है। इसके अलावा, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के लिए लिथियम-आयन सेल बनाने वाले चुनिंदा कैपिटल गुड्स पर भी अब कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे ग्रीन एनर्जी और ईवी सेक्टर को सीधा फायदा मिलेगा।

बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा – आइए देखते हैं लिस्ट

ये चीजें होंगी सस्ती

विदेशी पर्यटन पैकेज: टीसीएस 5–20% से घटाकर 2%

विदेश में शिक्षा: लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत शिक्षा संबंधी खर्चों पर टीडीएस में कमी

अल्कोहलिक लिकर और कुछ खनिज: कस्टम ड्यूटी 5% से घटाकर 2%

जूते के ऊपरी हिस्से के निर्यात: उत्पादन के लिए ड्यूटी‑फ्री आयात

एनर्जी ट्रांजिशन कमीशन: बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) छूट

सोलर ग्लास इंटीग्रेटेट: BCD छूट

महत्वपूर्ण खनिजों के लिए पूंजीगत वस्तुएं: BCD छूट

सिविलियन एयरक्राफ्ट निर्माण के लिए पुर्जे और पार्ट्स: BCD छूट

माइक्रोवेव ओवन: BCD छूट

व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात: BCD 20% से घटाकर 10%

दुर्लभ और कैंसर की दवाइयां: BCD छूट

भारतीय जलक्षेत्र में मछली पकड़ना: BCD छूट

न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए आयातित सामान: BCD छूट

इस बजट में महंगे हुए आइटम और टैक्स

आयकर गलत रिपोर्टिंग: जुर्माना 100% टैक्स राशि तक बढ़ाया गया

चल संपत्ति का खुलासा न करने पर: अब जुर्माना लागू

स्टॉक ऑप्शन और फ्यूचर्स ट्रेडिंग: सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) 0.02% से बढ़ाकर 0.05%



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *