{“_id”:”67c4a6cc6d5e9556430884d5″,”slug”:”badal-babu-changed-his-name-in-pakistan-wrote-a-love-letter-to-sana-2025-03-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बादल बाबू बना आदल: पाकिस्तानी पुलिस ने नहीं माना खुफिया एजेंट, सना को जेल से लिखा यह प्रेम पत्र”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बरला के नगला खिटकारी का युवक बादल बाबू – फोटो : परिजन
विस्तार
पाकिस्तान की जेल में बंद बरला के गांव नगला खिटकारी निवासी बादल बाबू ने अपना नाम बदलकर आदल कर लिया है। पाकिस्तान में उसके अधिवक्ता फियाज रामे ने 28 फरवरी को बादल के पिता कृपाल सिंह को फोन पर बताया कि पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर विस्तृत चार्ज शीट न्यायालय में दायर कर दी है। इसमें बादल बाबू को खुफिया एजेंट नहीं माना है।
Trending Videos
पुलिस ने चार्ज शीट में कहा है कि उसने युवती से मिलने की खातिर गैर कानूनी तरीके से बॉर्डर पार किया है। इसी आधार पर उस पर मुकदमा चलाया जाए। उधर, शुक्रवार को बादल बाबू को न्यायालय में तारीख पर पेश किया गया। तभी उसने अपने कुर्ता की जेब में हाथ डालकर एक कागज निकाला और अपने अधिवक्ता फियाज रामे से उस पत्र को सना रानी तक पहुंचाने की गुजारिश की।
फियाज रामे ने कृपाल सिंह को बताया कि पत्र हिंदी में लिखा हुआ था, जिसको उन्होंने उर्दू में ट्रांसलेट कराकर पढ़ा। पत्र में सना रानी के लिए लिखा था कि वह उससे बहुत प्यार करता है। शादी करना चाहता है। इस्लाम धर्म कबूल कर उसने अपना नाम बादल से आदल कर लिया है। जेल में रोजा रख रहा है और नमाज पढ़ता है। वह उसके जज्बात को समझे। निकाह के बाद वह हमेशा उसके पास पाकिस्तान में ही रहेगा और कभी भारत नहीं जाएगा।
पत्र में उसने यह भी लिखा है कि उर्दू उसे नहीं आती, इसीलिए हिंदी में पत्र लिखा है। वह मोाबाइल के द्वारा उर्दू में ट्रांसलेट करके पढ़े और उसके प्यार को समझे। पत्र में उसने अपने व सना रानी के कुछ चित्र भी बनाकर खुद को रोते हुए बेहद दुखी होना दर्शाया है। सना रानी के परिजनों से भी निकाह कराने की गुजारिश की है। अंत में सना को आई लव यू लिखा है। अधिवक्ता फियाज रामे ने मंडी बाहुउद्दीन स्थित सना रानी के घर जाकर पत्र देने की कोशिश भी की, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला।
Spread the love {“_id”:”68525c9df47867f86e0f0db2″,”slug”:”mortar-shell-found-near-railway-line-in-bareilly-2025-06-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: रेल लाइन के पास मोर्टार सेल मिलने पर मची खलबली, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह मोर्टार सेल मिलने पर खलबली मच गई। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। मोर्टार की जांच […]
Spread the love {“_id”:”692349eed536e4bac40e9b0f”,”slug”:”kanpur-short-circuit-caused-a-fire-at-cardboard-factory-destroying-machinery-and-goods-worth-lakhs-2025-11-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: शार्ट सर्किट से गत्ता फैक्टरी में लगी आग, मशीनरी समेत लाखों का माल जला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Nov 2025 11:24 PM IST गत्ता फैक्टरी में लगी आग – फोटो : अमर उजाला गोविंद नगर थानाक्षेत्र के दादा नगर […]
Spread the love नाबालिग से दुष्कर्म में उम्रकैद की सजा निलंबित होने की सूचना से पूर्व विधायक का खेमा खुश है। उन्हें उम्मीद है कि कुलदीप सेंगर जल्द रिहा हो सकता है। उधर, दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि पूर्व विधायक रिहा हुआ तो उसके लिए खतरा बढ़ जाएगा। कहा कि सेंगर रिहा हुआ तो […]