सिनेमा

‘बाबू’-‘बच्चा’ बोलकर पब्लिक में मांगी माफी, अक्षरा सिंह संग दोबारा काम करेंगे पवन सिंह, किया कं

Spread the love


भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से माफी मांगी है. पवन सिंह मुंगेर के कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने स्टेज से सभी के सामने अक्षरा सिंह और उनके पेरेंट्स से माफी मांगी. उन्होंने अक्षरा को बाबू भी कहा. इसके अलावा अक्षरा संग काम करने को लेकर भी रिएक्ट किया.

पवन सिंह ने मंच से फैंस से पूछा कि क्या आप लोग इस जोड़ी को फिर से साथ में देखना चाहते हैं. फिर लोग कहते हैं हां- तो फिर पवन सिंह कहते हैं बहुत जल्द नजर आएगी.

अक्षरा सिंह से मांगी पब्लिक में माफी

आगे पवन सिंह कहते हैं- मेरे बच्चे को लगता है कि मुझसे गलती हुई है, तो मैं उनको दिल से सॉरी बोलता हूं. सॉरी. मैं शुरू से एक बात बोलता हूं कि मां-बाप, मां-बाप होते हैं. उनसे बड़ा कोई नहीं होता है. किसी के लिए भी. तो अक्षरा जी के माता-पिता को मेरे चलते अगर बुरा महसूस हुआ है और गलत लगा है तो मैं भैया-भाभी से दिल से माफी मांगता हूं. प्रणाम करता हूं. प्रेम से बोलिए भारत माता की जय.

अक्षरा और पवन सिंह विवाद

पवन सिंह और अक्षरा ने साथ में भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया है. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. अक्षरा और पवन काम करते-करते करीब आ गए थे. दोनों रिलेशनशिप में रहे. हालांकि, रिश्ता चल नहीं पाया और उनका ब्रेकअप हो गया. पवन सिंह ने अक्षरा को छोड़कर ज्योति से शादी कर ली थी. पवन सिंह की शादी से अक्षरा पूरी तरह टूट गई थीं. फिर उन्होंने धीरे-धीरे खुद को संभाला और काम पर फोकस किया.

पवन सिंह से अलग होने के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए. अक्षरा ने कहा था कि पवन उनके साथ मारपीट करते थे. वो बिना गलती के भी माफी मंगवाते थे. अक्षरा का दावा था कि पवन सिंह ने अपने ईगो को शांत करवाने के लिए कई सारी चीजें उनसे करवाई. कई बार पवन सिंह ने उनसे पैर छूने के लिए भी कहा.

वहीं अक्षरा का कहना था कि वो पवन सिंह के प्यार में पागल थीं और घरवालों से छुप-छुपकर उनसे मिलने जाती थीं. 

अब लगता है कि अक्षरा और पवन के रिश्ते पहले से ठीक हो रहे हैं. पवन सिंह ने साथ में काम करने को लेकर भी हिंट दिया है. हालांकि, अक्षरा सिंह ने इस पर अभी तक कुछ रिएक्ट नहीं किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *