बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ रही। पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (74) का आज (शुक्रवार) अंतिम संस्कार किया गया। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल ने मुखाग्नि दी।
.
बीकानेर के सतीमाता मंदिर के पास अग्रवाल समाज के श्मशान घाट में करीब 5 क्विंटल चंदन की लकड़ी की चिता बनाई गई थी।
इससे पहले अंतिम यात्रा सार्दुलगंज स्थित शिवरतन अग्रवाल के आवास से निकली। इस दौरान ‘फन्ना बाबू अमर रहे’ के नारे लगे। अंतिम यात्रा नत्थूसर गेट होते हुए श्मशान घाट पहुंची।
23 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। बीकानेर में उन्हें शिवरतन अग्रवाल से ज्यादा ‘फन्ना बाबू’ के नाम से जाना जाता था।
शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह गुरुवार रात करीब 9:30 बजे चार्टर प्लेन से बीकानेर लाई गई। उनके साथ परिवार के सदस्य भी 4 अलग-अलग चार्टर विमानों से पहुंचे।
शोक में शुक्रवार को दोपहर तक बीकानेर शहर के बाजार बंद रहे।
PHOTOS में देखिए अंतिम विदाई…

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बीकानेर में किया गया।

5 क्विंटल चंदन की लकड़ी से शिवरतन अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे दीपक अग्रवाल ने दी।

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल की अर्थी को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कंधा दिया।

बीकानेर के सार्दुलगंज स्थित आवास पर बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे निकली।

शुक्रवार को बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बीकानेर के खजांची मार्केट से लेकर अन्य बाजारों में दुकानों के शटर नहीं उठे।

शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके बेटे वैभव गहलोत सहित तमाम लोग बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल के निधन की खबर लगते ही तमाम लोग उनके घर शोक जताने पहुंच गए।

गुरुवार देर रात बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह बीकानेर लाई गई थी। परिवार वाले भी चार्टर प्लेन से बीकानेर पहुंच गए थे।

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…








