बुलंदशहर के जहांगीराबाद में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में तंजील अहमद, उनकी पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन और दो साल के भांजे जैनुल की मौत से शादीवाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हादसे से दो परिवारों में मातम छा गया। सुबह हादसे की खबर जब लोगों ने सुनी तो गांव में चीख-पुकार मच गई।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हमूपुर चमरपुरा निवासी तंजील अहमद उर्फ लल्ला (25) दिल्ली के मालवीय नगर में पत्नी निदा व पिता तनवीर अहमद के साथ रहते थे। वह एसी मैकेनिक थे और एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता रंगाई-पुताई का काम करते हैं। वहीं पास में ही खैरपुर बल्ली निवासी उनके बहनोई जुबैर भी अपने परिवार के साथ रहते थे। वह रंगाई-पुताई के ठेकेदार थे।
तंजील अहमद का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में चाचा अलीम की शादी में 16 जून को तंजील परिवार सहित कार से गांव आए थे। बुधवार की सुबह करीब चार बजे तंजील दिल्ली जाने के लिए सभी को साथ लेकर कार से निकले। कार वे खुद चला रहे थे। घर वालों ने बड़े प्यार से उनको विदा किया। वह बबराला व अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली के लिए जा रहे थे।
3 of 10
पुलिया से टकराने के बाद कार में लगी थी आग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी कार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदोक फैमिली रेस्टोरेंट के निकट पहुंची तो तंजील को झपकी आ गई और कार पुलिया व डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार सवार तंजील, पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन व जैनुल जिंदा जल गए। वहीं 17 वर्षीय गुलनाज उर्फ भूरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसका उपचार चल रहा है।
4 of 10
तंजील अहमद और निदा का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात माह पहले हुई थी तंजील की शादी
तंजील की शादी सात माह पहले 18 नवंबर को सहसवान की रहने वाली निदा के साथ हुई थी। वह पत्नी के साथ ही दिल्ली में ही रह रहे थे। आज दोनों की एक साथ मौत होने से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं खैरपुर बल्ली निवासी जुबैर व उनकी पत्नी मोमिन व दो साल के बेटे जैनुल की मौत से गांव में मातम है।
5 of 10
रोते-बिलखते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी शादी के अगले दिन की थी बहन मंतशा की शादी
18 नवंबर को तंजील की शादी हुई तो दूसरे ही दिन बहन मंतशा की बरात आ गई। उसकी शादी गांव के ही आदिल के साथ की थी। बहन गांव में अपने परिवार के साथ रह रही थी। बुधवार की सुबह उसने अपने भाई को माथा चूमकर विदा किया था। हादसे की सूचना मिलते ही मतंशा बेसुध हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
Spread the love मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की। डॉक्टर सुजीत सिंह ने […]
Spread the love {“_id”:”683166f4b526d0d46f0365d0″,”slug”:”careful-of-such-a-neighbor-took-money-from-people-in-name-of-buying-a-flat-absconded-with-family-overnight-2025-05-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ऐसे पड़ोसी से रहें सावधान: फ्लैट खरीदने के नाम पर लोगों से ली रकम, रातों-रात परिवार सहित हुआ फरार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} आगरा के आवास विकास कॉलोनी में लोगों ने जिस पड़ोसी युवक की मदद की, वो धोखेबाज निकला। उधार रकम लेने के बाद रोतों रात परिवार के साथ फरार हो […]
Spread the love {“_id”:”6938598f9ff963d4770f8b0d”,”slug”:”youth-dies-after-his-bike-catches-fire-at-petrol-pump-2025-12-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hathras: भरवाते समय पेट्रोल युवक व इंजन पर गिरा, आग की लपटों ने घेरा, बुझा घर का चिराग, देखिए वीडियो में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 10:47 PM IST इकलौते बेटे का शव आते ही मां बदहवास हो गईं। वे […]