स्टारडम की वजह से फिल्मों से निकाली गई थीं ये भोजपुरी हसीना, पहचाना?
सिनेमा

स्टारडम की वजह से फिल्मों से निकाली गई थीं ये भोजपुरी हसीना, पहचाना?

Spread the love


Sambhavna Seth Struggle: एक्ट्रेस संभावना सेठ एक बार फिर अपने स्ट्रगल को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में अपनी लाइफ के बुरे दौर का खुलासा किया था. साथ ही ये भी बताया था कि इंडस्ट्री में लोग उन्हें गुस्सैल स्वभाव के लिए जानते हैं. उनको कई फिल्मों से भी निकाल दिया गया था.

मुझे फिल्मों से कई बार निकाला गया – संभावना

संभावना ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में इंडस्ट्री की पोल खोली थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘मुझे फेम मिलने के बाद काम मिला, लेकिन जब मैंने अपनी गरिमा को ऊपर रखा, तो मुझे कई बार काम से हाथ धोना पड़ा. उन्होंने कहा, “मेरे साथ क्या है, मैं या तो किसी को भाई बोल देती हूं या फिर वो मुझसे छोटे होते हैं जैसे पवन या खेसारी. मैंने हमेशा साफ-साफ कहा कि मैं फालतू की चीजें नहीं करूंगी. इसका नतीजा यही रहा कि आज मेरे पास काम नहीं है.”


चार घरों की मालकिन बन चुकी हैं संभावना

इसी दौरान संभावना ये भी बताया कि, ‘अब वो मुंबई में चार घरों की मालकिन हैं. लेकिन ये फिल्मों की वजह से नहीं हुए बल्कि सोशल मीडिया और गानों की बदौलत वो अपनी ये सारी प्रॉपर्टी खरीदी है. आज उनका अच्छा वक्त चल रहा है. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि, मुझे इंटरनेट पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है. अगर मेरा पति अविनाश काम नहीं करता तो बोलते हैं कि वो कुछ नहीं करता, अगर वो कमा रहा है तो बोलते हैं कि पति की कमाई पर जी रही हैं.’

कहां से होती संभावना की कमाई?

बता दें कि संभावना सेठ इन दिनों एक्टिंग में कम सक्रिय है. वो भोजपुरी गानों में नजर आती हैं. इसके अलावा यूट्यूब पर उनका एक ब्लॉगिंग चैनल है. जिसपर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं. एक्ट्रेस इन वीडियोज में अपनी लाइफ की हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं. इसके जरिए उनकी हर महीनें लाखों रुपए की कमाई होती है. इसके अलावा वो ब्रांड एड के जरिए भी मोटी कमाती हैं.

ये भी पढ़ें –

नेगेटिव रोल से लूटा था फेम, फिर कर्ज में डूब गई थीं ये हसीना, गाड़ी में गुजारनी पड़ी थी चार रातें, पहचाना?

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *