भोपाल में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने लगाई फांसी:  आखिरी कॉल मेजर भाई को, बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया – Bhopal News
टिपण्णी

भोपाल में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने लगाई फांसी: आखिरी कॉल मेजर भाई को, बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया – Bhopal News

Spread the love




भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के हाथ और कान पर चोट के नीले निशान हैं। मृतक की पहचान 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा के रूप में हुई। ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी। ट्विशा का भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर है। उसने बताया कि मंगलवार रात ट्विशा ने उन्हें फोन किया था। कहा था कि उसका पति पिछले 8 दिन से प्रताड़ित कर रहा था। छोटी-छोटी बातों पर उसका अपमान किया जा रहा है। मानसिक उत्पीड़न बढ़ गया है। उसने बताया था कि वह भोपाल छोड़कर मायके लौटना चाहती है। परिवार के अनुसार, उसने नोएडा आने के लिए रिजर्वेशन भी करा लिया था, लेकिन इससे पहले उसकी मौत की खबर आ गई। सास ने मायके वालों को कॉल से दी मौत की खबर परिजन का आरोप है कि फोन पर बात होने के कुछ समय बाद सास का कॉल आया। सास ने बताया कि ट्विशा की मौत हो चुकी है और उसने घर में फांसी लगा ली है। इसके बाद मायके वाले भोपाल पहुंचे। जॉब छोड़ने के बाद नाकारा कहते थे मेजर हर्षित का आरोप है कि शादी के शुरुआती समय तक सब सामान्य था। नौकरी छोड़ने के बाद ट्विशा के साथ व्यवहार बदल गया। उसे “नाकारा” कहकर ताने दिए जाते थे। परिवार और उसकी परवरिश को लेकर भी अपमानित किया जाता था। इसकी वजह से वह डिप्रेशन में थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद भोपाल में रहना था, इस कारण ट्विशा ने नौकरी छोड़ी थी। यहां आने के बाद वह अन्य जॉब नहीं करना चाहती थी। इसी बात पर पति विवाद करता था। अनप्लांड प्रेग्नेंसी को लेकर भी तनाव मामले में एक और पहलू सामने आया है। भाई के मुताबिक, मार्च में ट्विशा की अनप्लांड प्रेग्नेंसी हुई थी। परिवार का दावा है कि ट्विशा उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहा था। परिजन ने आरोप लगाया कि पति इस बात को लेकर भी उसे ताने देता था। कथित तौर पर यह भी कहा जाता था कि “बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए तुम उसे गिराना चाहती हो।” परिवार का कहना है कि इस तरह की बातें ट्विशा को अंदर से तोड़ रही थीं। हालांकि आरोपों को लेकर दैनिक भास्कर ने ससुराल पक्ष से संपर्क करने की कोशिश, लेकिन रिटायर्ड जज का फोन बंद है। ससुराल पक्ष से बातचीत नहीं पाई। घर से सुसाइड नोट नहीं मिला मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा के साथ मारपीट होती थी। हालांकि, पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घर की तलाशी में भी कोई नोट बरामद नहीं हुआ। घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। बुधवार को मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस बोली- बयानों के बाद होगी कार्रवाई कटारा हिल्स थाने के प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया- रात 11 बजे अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई थी। घटना के समय पति और सास दोनों घर में थे। वही ट्विशा को फंदे से उतारने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
………………………………… यह खबर भी पढ़ें भोपाल में छात्रा ने ब्लेड से हाथ की नस काटी, मौत भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में बीए की छात्रा ने ब्लेड से हाथ की नस काटकर जान दे दी। वहीं, खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में 23 साल के अस्पताल अटेंडर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *