मुंबई में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा:  केरल में स्कूल की छत गिरी; लेह में आर्मी ने 21 लोगों का रेस्क्यू किया
टिपण्णी

मुंबई में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा: केरल में स्कूल की छत गिरी; लेह में आर्मी ने 21 लोगों का रेस्क्यू किया

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert

नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में मानसून लगातार एक्टिव है। मुंबई में रविवार रात से ही तेज बारिश जारी है, अंधेरी इलाके में सड़कों पर जलभराव हो गया है। इस वजह से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

केरल के अलपुझा के कार्तिकप्पल्ली में भारी बारिश के बाद एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। स्कूल 150 साल से भी पुराना है। यहां 1000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। रविवार को छुट्‌टी के चलते जनहानि नहीं हुई।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सभी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को कवर्धा जिले के रानीदहरा वॉटरफॉल घूमने आए 5 पर्यटक बह गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अब भी लापता है। तीन को बचाया गया है।

मध्य प्रदेश में इस मानसून के सीजन में औसत 20.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 12.3 इंच पानी ही गिरना था। राज्य में औसत 8.2 इंच यानी 66% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

इधर, लेह की नुब्रा घाटी से एयरफोर्स ने फंसे 21 नागरिकों का रेस्क्यू किया था। इनमें 5 महिलाएं थीं। ये सभी बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड के कारण यहां फंसे हुए थे।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…

मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है।

मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है।

छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नाले के तेज बहाव में एक गाय बह गई।

छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नाले के तेज बहाव में एक गाय बह गई।

राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी में बाढ़ जैसे हालात हैं। पूरे इलाके में पानी भर गया है।

राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी में बाढ़ जैसे हालात हैं। पूरे इलाके में पानी भर गया है।

मुंबई में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई।

मुंबई में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।

बिहार के बक्सर में गंगा नदी में बाढ़ आ जाने से रामरेखा घाट डूब गया है।

बिहार के बक्सर में गंगा नदी में बाढ़ आ जाने से रामरेखा घाट डूब गया है।

उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक में ऑरेंज, बाकी में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी पूरे देश में आज बारिश का यलो अलर्ट है।

रविवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए…

देशभर में बारिश-बाढ़ का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..

लाइव अपडेट्स

04:06 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में बारिश की वीडियो देखें…

03:50 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में भारी बारिश से जलभराव

मुंबई में भारी बारिश के कारण अंधेरी रेलवे स्टेशन और अंधेरी सबवे के आसपास गंभीर जलभराव हो गया है। पानी पास की दुकानों में घुस गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जलभराव के चलते अंधेरी सबवे को फिलहाल बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा पानी निकालने का काम जारी है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

03:43 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में लगातार बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी किनारे के निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश होने की संभावना जताई है।

03:33 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

देहरादून में हल्की बारिश शुरू

देहरादून में सोमवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। सुबह के समय मौसम में नमी और ठंडक महसूस की गई। बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

02:59 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट, नदी-नाले उफान पर

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सभी जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग में अगले 5 दिन बारिश होगी। रायपुर में सुबह से बारिश हो रही है। रविवार को कई जिलों में तेज बारिश से प्रदेश के कई नदी-नाले उफान पर हैं। कुछ हादसे भी सामने आए हैं।

कवर्धा जिले के रानीदहरा जलप्रपात में देखने आए 5 पर्यटक बह गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अब भी लापता है। तीन को बचाया गया है। वहीं भारी बारिश से दल्ली राजहरा में बाढ़ जैसे हालात बन गए। नाले के तेज बहाव में एक गाय बह गई। दल्ली राजहरा से अंतागढ़ जाने वाला रेलवे ट्रैक जलभराव के कारण डूब गया। पूरी खबर पढ़ें…

02:56 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात में फिर लौटा मानसून, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

गुजरात में 16 जून से मानसून की एंट्री के बाद अब तक औसतन 51.37% बारिश हो चुकी है। कुछ दिनों की राहत के बाद सोमवार सुबह से फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है।

अहमदाबाद के राणीप, गोटा, चांदलोडिया, न्यू राणीप, चांदखेड़ा, मोटेरा, एसजी हाईवे, थलतेज, बोपल, इसनपुर, सीटीएम, जशोदानगर और घोड़ासर जैसे इलाकों में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 जुलाई तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीते 24 घंटे में राज्य के 174 तालुकों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश दांता (बनासकांठा) और राणावाव (पोरबंदर) में साढ़े चार इंच हुई।

01:46 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

MP में अब तक औसत 20.5 इंच बारिश, सामान्य से 8.2 इंच ज्यादा

मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थम गया है। पिछले 2 दिन से कुछ जिलों में ही हल्की बारिश हुई है। 21 और 22 जुलाई को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में अब तक औसत 20.5 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि अब तक 12.3 इंच पानी ही गिरना था। राज्य में औसत 8.2 इंच यानी 66 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

01:20 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से चल रहा भारी बारिश का दौर रविवार को धीमा पड़ गया। जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, कोटा, भरतपुर समेत कई जिलों में आसमान साफ रहा।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इधर, बाड़मेर में कपड़ा व्यापारी की तालाब (कुंड) में डूबने से मौत हो गई। सिरोही में दो दोस्त बनास नदी में डूब गए। पूरी खबर पढ़ें…

01:13 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

हरियाणा में आज से फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें बारिश के साथ-साथ गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं।

अब तक सबसे ज्यादा यमुनानगर में 412mm बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बरसात कैथल में 90.4mm और जींद में 96.5mm हुई है। रविवार को पलवल प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। पलवल में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

01:10 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार के 25 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार यानी आज बिहार के 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।

बिहार में अगले एक हफ्ते तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। पटना समेत दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

बीते दिन भागलपुर, पटना समेत प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश अररिया में 160 मिमी बारिश हुई। जबकि भागलपुर में 107 मिमी बारिश दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

01:01 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

रविवार को देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश…

01:01 AM21 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *