हुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद द्वारा आकाश आनंद को लेकर कसे तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि बसपा को कमजोर करने वाले संगठन और दल बरसाती मेंढक की तरह हैं, जो विधायक, सांसद या मंत्री क्यों ना बन जाएं, इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं है।
Trending Videos
बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि देश में बसपा ही बहुजन हित की एकमात्र आंबेडकरवादी पार्टी है। पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने व पश्चाताप करने पर उन्हें वापस लेने की परंपरा है। इसी क्रम में आकाश आनंद के उतार-चढ़ाव व उन्हें मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है।
पार्टी को उम्मीद है कि अब आकाश आनंद डाॅ. भीमराव आंबेडकर एवं कांशीराम के आत्म-सम्मान के कारवां को आगे बढ़ाने व उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता व जी-जान से निभाएंगे। पार्टी को अवसरवादी व स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं है।
उन्होंने चंद्रशेखर आजाद का नाम लिए बिना कहा कि वैसे भी कांग्रेस, भाजपा व सपा आदि पार्टियों के सहारे व इशारे पर चलकर बहुजनों की एकता व बसपा को कमजोर करने वाले बरसाती मेंढकों की तरह के संगठन व दलों के नेता चाहे निजी स्वार्थ में विधायक, सांसद व मंत्री क्यों ना बन जाएं, इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं है। लिहाजा लोग इनसे सावधान रहें। बता दें कि चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को कहा था कि आकाश आनंद को जनता नकार चुकी है। उन्हें मजबूरी में निकाला और रखा जा रहा है। बसपा के पास और कोई विकल्प नहीं है।
Spread the love 12:35 PM, 29-Apr-2026 पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन (जिसे 8-लेन तक बढ़ाया जा सकता है) वाला, एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफ़ील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनाया गया […]
Spread the love अलीगढ़ में सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसी का नतीजा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अलीगढ़ को देश में 26वीं रैंक मिली है। पिछले वर्ष शहर 40वें स्थान पर था। यह पहली बार है जब अलीगढ़ 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शामिल हुआ था। अलीगढ़ […]
Spread the love {“_id”:”68867f39e6e6f2943f0ead7d”,”slug”:”obscene-photos-and-videos-of-women-posted-on-porn-sites-report-filed-mathura-news-c-369-1-mt11002-133347-2025-07-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: साइबर अपराधियों ने की इतनी नीच हरकत…महिलाओं के ऐसे फोटो कर दिए वायरल, किसी से नजर भी नहीं मिला पा रहीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} साइबर अपराधियों ने मथुरा की दो महिलाओं के साथ ऐसा कारनामा कर डाला, जिससे वो शर्म से किसी से नजर भी नहीं मिला पा रही हैं। […]