यूपी में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में 2km लाइन:  काशी में मां कुष्मांडा का सोने से श्रृंगार, विंध्यवासिनी धाम में भोर से भीड़; घट स्थापना मुहूर्त जानें – Varanasi News
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

यूपी में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में 2km लाइन: काशी में मां कुष्मांडा का सोने से श्रृंगार, विंध्यवासिनी धाम में भोर से भीड़; घट स्थापना मुहूर्त जानें – Varanasi News

Spread the love




आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। यूपी के देवी मंदिरों में सुबह लंबी लाइन है। काशी में मां कुष्मांडा के दरबार में 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई है‌। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर में भी भोर से श्रद्धालुओं की लंबी लाइन है। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है। शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं, लेकिन उन्होंने रहने के लिए भगवान शिव की नगरी काशी को चुना। काशी में वरुणा नदी के किनारे मां शैलपुत्री का प्राचीन मंदिर है। पूरे भारत में ये इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां मां खुद विराजमान हुईं। जबकि दूसरे शक्तिपीठों में मां की प्रतिमा और पिंडियों के दर्शन होते हैं। यह मंदिर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर दूर अलईपुरा कस्बे में हैं। काशी के ज्योतिषाचार्यों ने बताया- 89 साल बाद नवरात्रि पुराने साल में शुरू और नए साल में समाप्त होगा। इस बार माता जगदम्बा पालकी पर सवार होकर आई हैं। बृहस्पति संवत्सर का लोप हो जाएगा। नया साल रौद्र संवत्सर से शुरू होगा। नए साल का राजा गुरु और मंत्री मंगल होंगे। तस्वीरें देखिए- घट स्थापना के 8 मुहूर्त जानिए- यूपी में नवरात्रि से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *