रविवार का टैरोकार्ड राशिफल:  धनु राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा मिलेगा, मकर राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: धनु राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा मिलेगा, मकर राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (17 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 17 मई को मेष राशि वालों को फाइनेंस, शिक्षा या समाज सेवा से जुड़े कामों में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वृष राशि वालों के नेतृत्व और फैसलों से सम्मान बढ़ेगा। मिथुन राशि वालों को व्यावहारिक सोच से करियर में सही दिशा मिलेगी।

वृश्चिक राशि वालों को कंपटीशन के बावजूद अच्छे नतीजे मिलेंगे। धनु राशि वालों को पुराने निवेश से लाभ और करियर में स्थिरता मिलेगी। मकर राशि वालों के रुके काम अचानक गति पकड़ सकते हैं और विदेशी क्लाइंट से फायदा होने के योग हैं। कुंभ राशि वालों को साझेदारी और टीमवर्क से सफलता मिलेगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन मदद, दान और आपसी तालमेल का है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। परिवार में अपनापन और सहयोग का माहौल रहेगा। पैसे से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला सुलझ सकता है। दिन आपको यह समझाएगा कि देने से हमेशा कुछ अच्छा लौटकर आता है। मन और धन, दोनों स्तरों पर संतुलन महसूस होगा।

करियर – काम की जगह पर सहयोग मिलेगा। साथी आपकी ईमानदारी और काम करने के तरीके की तारीफ करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी दिशा और मजबूत होगी। फाइनेंस, शिक्षा या समाज सेवा से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। टीम के साथ मिलकर काम करने पर अच्छे नतीजे मिलेंगे। लव – आप अपने साथी के लिए कोई छोटा सरप्राइज या गिफ्ट प्लान कर सकते हैं। नाराजगी दूर होगी और बातचीत में सुधार आएगा। सिंगल लोग किसी सच्चे और मददगार स्वभाव वाले व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। आपसी भरोसा रिश्ते को मजबूत करेगा। प्रेम में स्थिरता और सुकून महसूस होगा। हेल्थ – शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन गलत खानपान से बचना जरूरी है। ध्यान और सैर से मन को शांति मिलेगी। घरेलू या प्राकृतिक उपाय फायदेमंद साबित होंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और काम का बोझ कम करें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

वृष – किंग ऑफ वांड्स आज का दिन आत्मविश्वास, फैसले लेने की क्षमता और नेतृत्व से भरा रहेगा। आप किसी बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। घर में बड़ों का स्नेह मिलेगा और बच्चों की तरक्की से मन खुश होगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

करियर – बॉस आपके फैसलों पर भरोसा करेंगे, जो भविष्य में बड़ा लाभ देगा। युवा किसी सेमिनार, ट्रेनिंग या स्किल डेवलपमेंट से जुड़कर खुद को निखारेंगे। सहकर्मी आपके आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे। टीम के साथ काम करने में शानदार सफलता मिल सकती है। यह अपनी क्षमता साबित करने और अलग पहचान बनाने का समय है। लव – प्रेम में मजबूती और सम्मान का भाव रहेगा। आप साथी के साथ भविष्य को लेकर कोई बेहतर फैसला ले सकते हैं। रिश्ते में भरोसा और समझदारी बढ़ेगी। सिंगल लोग किसी आकर्षक, आत्मविश्वासी और प्रेरणादायक व्यक्ति से मिल सकते हैं। बातचीत में कोमलता रखें, इससे रिश्ता और सहज बनेगा। हेल्थ – भोजन में प्रोटीन और हरी सब्जियां शामिल करें। जिम, योग या वर्कआउट करने वालों के लिए दिन अच्छा है। सुबह की सैर से ताजगी मिलेगी। पानी पर्याप्त पिएं और देर रात तक स्क्रीन देखने से बचें। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3

मिथुन – किंग ऑफ स्वोर्ड्स आज खुद के बारे में सोचने और सही फैसले लेने का दिन है। आप किसी पुरानी भावनात्मक उलझन से बाहर निकलने का विचार करेंगे। परिवार में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन यह मानसिक शांति के लिए जरूरी रहेगी। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से दूरी आपको सोचने पर मजबूर करेगी। दिन आपको अंदर से मजबूत बनाएगा। घर की महिलाएं अपने काम में नई दिशा खोज सकती हैं।

करियर – काम में बदलाव की इच्छा मजबूत होगी। आप एक ही जगह ठहराव महसूस कर सकते हैं और नई दिशा तलाशने का विचार करेंगे। ऑफिस में कुछ फैसले भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि व्यावहारिक सोच से लेने होंगे। किसी प्रोजेक्ट में रुकावट आ रही है, तो उसके तरीके को बदलें। आपकी स्पष्ट सोच आगे का रास्ता आसान करेगी। लव – प्रेम में उलझन या दूरी महसूस हो सकती है। पुराने झगड़े या गलतफहमी को लेकर दबी हुई भावनाएं सामने आ सकती हैं। जो लोग रिश्ते से बाहर निकलना चाहते हैं, वे बीते अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। दिन प्रेम के असली अर्थ को समझने और आत्मसम्मान को ऊपर रखने का है। हेल्थ – पाचन संबंधी समस्या रह सकती है। पानी ज्यादा पिएं और मन का बोझ कम करें। ध्यान या प्राणायाम से राहत मिलेगी। ज्यादा चाय-कॉफी और बाहर के खाने से बचें। हल्की सैर, संगीत और खुद के साथ समय बिताना मन को शांति देगा। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

कर्क – एट ऑफ कप्स आज का दिन पुरानी बातों से बाहर निकलकर नई दिशा में बढ़ने का है। परिवार में सब ठीक होते हुए भी मन में हल्की खालीपन की भावना रह सकती है। किसी रिश्ते, आदत या पुराने तरीके से दूरी बनाने का विचार आएगा। घर की महिलाएं अपनी भावनाओं को समझने के लिए थोड़ा समय चाहेंगी। बच्चों या परिवार की किसी बात से मन भावुक होगा, लेकिन यही स्थिति आपको सही फैसला लेने की शक्ति देगी।

करियर – ऑफिस में किसी पुराने प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी से मन हट सकता है। आप समझेंगे कि अब काम में नई दिशा, नई टीम या नया तरीका अपनाने की जरूरत है। फ्रीलांसिंग, क्रिएटिव या सर्विस फील्ड से जुड़े लोगों को पुराने काम से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। अभी जल्दबाजी में छोड़ने के बजाय योजना बनाकर बदलाव करें। नए अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें। लव – प्रेम में भावनात्मक दूरी या मन का भारीपन महसूस हो सकता है। कपल्स को लगेगा कि रिश्ते में कुछ बातों को साफ करना जरूरी है। अविवाहित लोग किसी पुराने रिश्ते की याद से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। रिश्तों में खुलापन जरूरी रहेगा। अगर मन में कोई बात दबाए बैठे हैं, तो शांत होकर साफ बातचीत करें। हेल्थ – मूड बदलने या थकान से बचने के लिए खुद को आराम दें। ज्यादा मीठा या भारी भोजन पेट खराब कर सकता है। संगीत, हल्की सैर और शांत माहौल स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। भावनात्मक बोझ कम करें। लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 6

सिंह – थ्री ऑफ कप्स आज का दिन मेलजोल, खुशी और साथ मिलकर कुछ अच्छा करने का है। परिवार या मित्रों के साथ किसी छोटी खुशी में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर का माहौल उत्साह से भरा रहेगा। होममेकर किसी आयोजन या खास पकवान की तैयारी में व्यस्त रह सकती हैं। बच्चों की सफलता या किसी पारिवारिक खबर से मन खुश होगा। दिन खुशियां बांटने और रिश्ते मजबूत करने का है।

करियर – काम में टीमवर्क से फायदा मिलेगा। ऑफिस में साथियों के साथ तालमेल से प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। किसी सफलता पर जश्न या सराहना का मौका मिल सकता है। रचनात्मक और इवेंट से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। सहयोग से किए गए प्रयास आज सफलता की चाबी बनेंगे। नए अवसरों के लिए तैयार रहें। लव – प्रेम में मधुरता और उत्साह रहेगा। कपल्स एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे और पुराने मनमुटाव खत्म हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को किसी मित्र के जरिए नया रिश्ता मिल सकता है। रिश्तों में खुलापन और हंसी-मजाक नजदीकियां बढ़ाएंगे। आज अपने साथी के प्रति प्यार जताना अच्छा रहेगा। हेल्थ – ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है। सिरदर्द जैसी हल्की समस्या परेशान कर सकती है। शांति बनाए रखने के लिए ध्यान करें। यात्रा या आउटिंग के दौरान सावधानी रखें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

कन्या – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन तेज सोच, तुरंत फैसले और सक्रियता का रहेगा। परिवार में किसी मुद्दे पर आपको जल्दी प्रतिक्रिया देनी पड़ सकती है। बातों में स्पष्टता रहेगी, लेकिन जल्दबाजी से माहौल बिगड़ सकता है। घर की महिलाएं किसी काम को तेजी से पूरा करने में सफल रहेंगी। बच्चों के मामलों में त्वरित निर्णय लेने होंगे। अपनी बात रखें, लेकिन शब्दों में संतुलन बनाए रखें।

करियर – ऑफिस में अचानक कोई जरूरी काम या तेज डेडलाइन मिल सकती है। आपके सुझावों को सराहा जाएगा, लेकिन जल्दबाजी में गलती होने से बचें। मीडिया, लेखन, कम्युनिकेशन, टेक्निकल और प्लानिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन सक्रिय रहेगा। किसी साथी की मदद से काम की रफ्तार बढ़ेगी। निर्णय तेजी से लें, लेकिन पूरी जानकारी लेकर। लव – प्रेम में बातचीत तेज हो सकती है। साथी आपकी भावनाएं समझेगा, लेकिन कठोर शब्दों से बचना होगा। जो लोग रिश्ते में हैं, उन्हें किसी गलतफहमी को तुरंत साफ करना चाहिए। अविवाहित लोगों को किसी समझदार और तेज सोच वाले व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है। प्रेम में स्पष्टता रहेगी, लेकिन धैर्य भी जरूरी है। हेल्थ – थकान या मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। अपने लिए समय निकालें और शांति पर ध्यान दें। हल्का संगीत या प्रकृति के बीच समय बिताना फायदेमंद रहेगा। पानी पर्याप्त पिएं और शरीर को आराम दें। लकी कलर – चेरी रेड, लकी नंबर – 9

तुला – क्वीन ऑफ कप्स आज भावनाओं का प्रवाह कोमल रहेगा। परिवार में प्यार और समझदारी का माहौल रहेगा। घर की महिलाएं अपनी देखभाल और संवेदनशील व्यवहार से सबका दिल जीतेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों का स्नेह दिन को अच्छा बनाएगा। आप दूसरों की भावनाएं गहराई से समझेंगे और छोटी बातों में खुशी पाएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति की बात दिल को छू सकती है।

करियर – ऑफिस में आप सबके साथ सहयोगी रहेंगे। टीम के साथ काम करने में आपकी भूमिका मजबूत होगी। रचनात्मक, काउंसलिंग, सलाह, शिक्षा या सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी महिला साथी या बॉस से सहयोग मिल सकता है। भावनात्मक समझ आज आपका सबसे असरदार गुण बनेगी। लव – प्रेम में कोमलता और अपनापन रहेगा। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहराएगा। जिन रिश्तों में ठंडापन था, उनमें फिर नजदीकियां बढ़ सकती हैं। यह समय अपनी भावनाएं खुलकर बताने का है। अविवाहित लोग किसी संवेदनशील व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। गलतफहमी हो तो साफ बात उसे दूर कर सकती है। हेल्थ – ध्यान, संगीत या सुकून देने वाले कामों में समय बिताएं। पानी ज्यादा पिएं और शरीर में नमी बनाए रखें। आज शांति बनाए रखना जरूरी है। नींद की कमी और तनाव से दूर रहें। प्रकृति के बीच समय बिताने से मन स्थिर होगा। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 3

वृश्चिक – सेवन ऑफ वांड्स आज का दिन संघर्ष और मजबूती की परीक्षा ले सकता है। परिवार में किसी फैसले को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन आप शांत रहकर स्थिति संभाल लेंगे। घर की महिलाएं माहौल संतुलित रखने में सफल रहेंगी। बच्चों के कामों पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी पुराने विषय पर मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन आपकी स्थिरता और भरोसे से हालात आपके पक्ष में होंगे।

करियर – कार्यस्थल पर कंपटीशन ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अपने हुनर से स्थिति संभाल लेंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट्स का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी नेतृत्व क्षमता से टीम प्रेरित होगी। किसी सीनियर की सलाह फायदेमंद साबित होगी। दिन मेहनत भरा है, पर नतीजे उम्मीद से बेहतर मिल सकते हैं। लव – प्रेम में छोटी बातें तकरार का कारण बन सकती हैं। साथी की अपेक्षाएं बढ़ी रहेंगी, लेकिन आपकी सच्चाई और ईमानदारी से सब कुछ फिर सहज होगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते की रक्षा के लिए मजबूत रहेंगे। अविवाहित लोगों को किसी पुराने परिचित के प्रति भावनाएं महसूस हो सकती हैं। हेल्थ – ब्लड प्रेशर जैसी समस्या बढ़ सकती है। पानी ज्यादा पिएं और आराम के लिए समय निकालें। मानसिक मजबूती बनाए रखना जरूरी है। देर रात तक काम करने से बचें। लकी कलर – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 2

धनु – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन समृद्धि और पारिवारिक संतुलन का है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। घर की महिलाएं सजावट या किसी पारिवारिक आयोजन की तैयारी में व्यस्त रहेंगी। किसी बुजुर्ग की सलाह से महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मजबूत रहेगा और पुराने निवेश से लाभ संभव है। सुख, सुरक्षा और अपनापन महसूस होगा।

करियर – कार्यस्थल पर स्थिरता और सम्मान मिलेगा। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और आपके फैसलों की तारीफ होगी। ऑफिस में टीमवर्क मजबूत रहेगा, जिससे प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। कोई लंबी योजना आज गति पकड़ सकती है। साथियों के साथ उदार व्यवहार रखें। भविष्य के लिए अच्छी नींव बनेगी। लव – प्रेम में स्थिरता और विश्वास का दौर रहेगा। साथी के साथ रिश्ते में गहराई आएगी। जो लोग विवाह की दिशा में सोच रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। अविवाहित लोगों को किसी पारिवारिक समारोह में खास व्यक्ति मिल सकता है। पुराने मतभेद खत्म होकर रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। हेल्थ – ब्लड शुगर की हल्की समस्या हो सकती है, लेकिन सही डाइट और योग से सुधार आएगा। मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा। तनावमुक्त वातावरण आपके स्वास्थ्य को बेहतर करेगा। लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 5

मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून अचानक हुए बदलाव फायदेमंद साबित हो सकते हैं। परिवार में उत्साह और हलचल का माहौल रहेगा। घर की महिलाओं को किसी पुराने अधूरे काम में सफलता मिलेगी। संतान या छोटे सदस्यों की उपलब्धि से घर में गर्व का माहौल बनेगा। पैसों के मामले में कोई शुभ खबर मिल सकती है। पुराने मतभेद सुलझेंगे और रिश्तों में मिठास लौटेगी।

करियर – कार्यस्थल पर किस्मत का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुका प्रोजेक्ट अचानक गति पकड़ेगा। सीनियर्स की तारीफ मिलेगी। किसी विदेशी क्लाइंट से लाभ संभव है। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अच्छा अवसर सामने आ सकता है। मेहनत और भाग्य का मेल आपको नई ऊंचाई पर ले जाएगा। लव – प्रेम में किस्मत नया मोड़ ला सकती है। पुराने रिश्तों में सुधार होगा या कोई नया आकर्षण शुरू हो सकता है। साथी के साथ अचानक मुलाकात दिल को खुश करेगी। कुछ लोगों के लिए यह विवाह या सगाई की दिशा में अच्छा समय हो सकता है। दूर रहने वालों को प्यार भरा संदेश मिल सकता है। हेल्थ – योग और सैर से राहत मिलेगी। भोजन हल्का रखें और ज्यादा तली चीजों से बचें। मानसिक शांति के लिए ध्यान जरूरी है। यात्रा के दौरान थकान महसूस हो सकती है। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

कुंभ – द लवर्स आज का दिन फैसलों और भावनाओं का मेल लेकर आया है। परिवार में प्यार और समझ का माहौल रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति की यादें मन को भावुक कर सकती हैं। घर की महिलाओं के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि घर में कोई नया आयोजन या खुशी का अवसर बन सकता है। माता-पिता का स्नेह और संतान की उपलब्धि मन खुश करेगी। दिल की बात कहने की हिम्मत जुटा सकते हैं।

करियर – साझेदारी या टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथियों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट में आप और आपकी टीम मिलकर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। कंपटीशन कम होगा। आज का दिन रणनीति बनाने और सहयोग से तरक्की का संकेत देता है। अपने हुनर पर भरोसा रखें। दिमागी संतुलन से काम में चमक बढ़ेगी। लव – प्रेम में आकर्षण और रोमांस बढ़ेगा। साथी के साथ गहरी बातचीत या रोमांटिक पल रिश्ते को मजबूत करेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। दिलों में फिर से गर्माहट लौटेगी। रिश्ते में सम्मान बनाए रखें, तभी प्यार में सच्चा सुख मिलेगा। हेल्थ – योग और ध्यान से मन को शांति दें। नींद की कमी या ज्यादा सोचने से बचें। संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम जरूरी है। दिल और दिमाग का संतुलन स्वास्थ्य को स्थिर रखेगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7

मीन – द हरमिट आज का दिन आत्ममंथन का है। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन आप थोड़ा एकांत पसंद करेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार या बुजुर्ग से मुलाकात महत्वपूर्ण सीख दे सकती है। घर की महिलाएं जिम्मेदारियों के बीच अपना संतुलन खोजेंगी। दिन की ऊर्जा शांत है। आप अपने अंदर की आवाज सुनना चाहेंगे। बीते अनुभवों पर विचार कर जीवन की दिशा साफ होगी।

करियर – आप अपनी क्षमता और सीमाओं को अच्छे से पहचानेंगे। साथी आपकी गहराई और समझ की तारीफ करेंगे। ऑफिस में जल्दबाजी से बचें, क्योंकि आज समझदारी से किया गया काम आगे चलकर बड़ा परिणाम देगा। शिक्षा, लेखन या रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए अच्छे मौके बन सकते हैं। किसी विचार को बेहतर बनाने का समय है। लव – प्रेम में सोच-विचार का दौर चलेगा। साथी से जुड़ी कोई बात मन में उठेगी, लेकिन साफ बातचीत जरूरी है। आप रिश्ते के गहरे अर्थ को समझने की कोशिश करेंगे। जो लोग दूर हैं, वे आत्मिक जुड़ाव महसूस करेंगे। यह समय प्यार को समझने और भावनाओं को सुलझाने का है। हेल्थ – आज मन थोड़ा गंभीर रहेगा। ध्यान या शांत संगीत से लाभ मिलेगा। शरीर को आराम दें और ज्यादा काम से बचें। भोजन हल्का रखें और पर्याप्त पानी पिएं। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *