रसरंग में AI ट्रेंड्स:  वीडियो देखकर इंसान की तरह निर्णय लेगा एआई!
अअनुबंधित

रसरंग में AI ट्रेंड्स: वीडियो देखकर इंसान की तरह निर्णय लेगा एआई!

Spread the love


अजय सिरिल1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में बदलावों की गति और भी तेज हो चली है। अब ओपन-एआई और डीपमाइंड जैसी विशुद्ध एअाई कंपनियां ही नहीं, एपल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों ने भी एआई की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। आइए आज बीते पखवाड़े के महत्वपूर्ण एआई ट्रेंड्स और मुख्य अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

एपल इंटेलिजेंस और iOS 26: एपल ने iOS 26 में ‘एपल इंटेलिजेंस’ पेश किया है जो सिरी (Siri) को अत्यधिक स्मार्ट बनाता है। अब सिरी अपने यूजर्स की भावनाओं, संदर्भों और पिछली बातचीत को ध्यान में रखकर संवाद कर सकता है। इसमें कॉल स्क्रीनिंग, डॉक्यूमेंट राइटिंग असिस्टेंस और इंटेलिजेंट फोटो एडिटिंग जैसे नए फीचर भी जोड़े गए हैं। एपल का यह कदम एआई को अपने हार्डवेयर के साथ गहराई से एकीकृत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

गूगल I/O और जेमिनी में अपडेट: गूगल ने अपनी वार्षिक I/O कॉन्फ्रेंस में जेमिनी 2.5 Pro और Project Astra जैसे अत्याधुनिक मॉडल लॉन्च किए। ये मॉडल न सिर्फ रीयल टाइम में कोडिंग, राइटिंग और प्रॉब्लम का सॉल्यूशन पेश कर सकते हैं, बल्कि Project Astra तो कैमरे के जरिए देख-सुनकर प्रतिक्रिया देता है। साथ ही Imagen 4 और Veo जैसे AI आधारित इमेज और वीडियो जनरेशन मॉडल पेश किए गए जो AI के क्रिएटिव यूज को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट का Copilot AI: माइक्रोसॉफ्ट ने अपने बिल्ड सम्मेलन में Copilot AI को Windows 11 और माइक्रोसॉफ्ट 365 के साथ एकीकृत करने की घोषणा की है। अब Copilot यूजर के वर्क फ्लो को समझकर रियल-टाइम सजेशन देगा, कोडिंग में मदद करेगा, दस्तावेज एडिट करेगा और पावरपॉइंट जैसे टूल्स में यूजर के इरादे को भांपकर स्लाइड बना सकेगा। यह एआई को कार्यस्थल में सहज रूप से एकीकृत करने की दिशा में बड़ा बदलाव है।

मेटा का वीडियो विश्लेषण मॉडल मेटा ने V-JEPA 2 नामक वीडियो विश्लेषण मॉडल लॉन्च किया है, जो वीडियो में घटनाओं का संदर्भ समझ सकता है। यह AI की देखने की समझ को इंसानी स्तर पर ले जाने की दिशा में बड़ा प्रयास है। वहीं, Anthropic का Claude 4 मॉडल दो लाख से ज्यादा शब्दों को एक साथ प्रोसेस कर सकता है। इसे लंबे और जटिल संवादों के लिए डिजाइन किया गया है।

यूके का नया एआई सुपर कंप्यूटर ब्रिटेन सरकार ने एआई और साइंटिफिक रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए 75 करोड़ पाउंड की लागत से एक एक्सास्केल सुपर कंप्यूटर विकसित करने की घोषणा की है। इसका उपयोग जलवायु परिवर्तन, कैंसर रिसर्च और न्यूक्लियर फ्यूजन जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। यह कदम दिखाता है कि सरकारें अब एआई को सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि स्ट्रैटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर मान रही हैं।

चीन का नया AI एजेंट: चीन के Monica.im नामक स्टार्टअप ने Manus AI नामक एक नया एआई एजेंट पेश किया है, जो इंसानों की तरह योजनाएं बनाता है और फिजिकल टास्क जैसे ऑनलाइन ऑर्डर या कैलेंडर शेड्यूलिंग कर सकता है। यह डिजिटल ह्यूमन असिस्टेंस की दिशा में एक अहम कदम है और दिखाता है कि एशिया भी एआई एजेंट्स की रेस में पीछे नहीं है।

एआई का कॉपीराइट केस: डिज्नी और यूनिवर्सल ने मिडजर्नी (Midjourney) AI पर उनके कैरेक्टर्स और बौद्धिक संपत्ति का बिना अनुमति उपयोग करने का आरोप लगाया है। यह मुकदमा इस बात को लेकर है कि क्या एआई सिस्टम को प्रशिक्षित करने के लिए सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कॉन्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है? यह मामला आने वाले समय में एआई कॉपीराइट और डेटा एथिक्स के कानूनी मापदंड तय कर सकता है।

डीपमाइंड सीईओ की चेतावनी: डीपमाइंड ने AlphaEvolve नामक कोडिंग एजेंट लॉन्च किया है, जो कोड जनरेट करने, डिबग करने और खुद से सीखने में सक्षम है। इसके साथ ही डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हासबिस ने आगाह किया है कि आने वाले 5 वर्षों में एआई कई नौकरियों को बदल देगा। उन्होंने लोगों को डेटा लिटरेसी, क्रिटिकल थिंकिंग और एआई असिस्टेंस स्किल्स सीखने की सलाह दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *