राजकुमार राव ने मराठी भाषा विवाद पर तोड़ी चुप्पी, Rajkumar rao Breaks silence on Hindi Marathi language Controversy says not necessary to speak on every topic
धर्म आस्था

राजकुमार राव ने मराठी भाषा विवाद पर तोड़ी चुप्पी, Rajkumar rao Breaks silence on Hindi Marathi language Controversy says not necessary to speak on every topic

Spread the love


महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की लगाई हुई भाषा विवाद की चिंगारी ने आग का रूप ले रही है। हिंदी-मराठी भाषा का विवाद राज्य में बढ़ता जा रहा है। MNS (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के कार्यकर्ता सड़कों पर मारपीट पर उतर आए हैं और हिंदी बोलने वालों को निकल जाने के लिए कहा जा रहा है। इस गंभीर मुद्दे पर नेता से अभिनेता तक अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। इसी बीच अब एक्टर राजकुमार राव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर सोशल मीडिया पर किसी भी मुद्दे पर पोस्ट ना करने को असंवेदनशील नहीं मानते हैं।

दरअसल, समाचार एजेंसी आईएएनएस से राजकुमार ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हिंदी मराठी भाषा विवाद पर कहा कि एक्टर्स को उन मुद्दों पर बोलना चाहिए, जिसके बारे में वो गहराई से जानते हों उसके बारे में महसूस करते हों। राजकुमार राव उन्होंने कहा कि अगर किसी मुद्दे से सामने वाले पर्सन को लगाव हो तो उस पर जरूर बोलना चाहिए। साथ ही वो मानते हैं कि हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं। राजकुमार ने सोशल मीडिया पर किसी मुद्दे को लेकर पोस्ट शेयर करने पर कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि उसकी परवाह नहीं।

इतना ही नहीं, राजकुमार राव ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया कब से तय करने लगा कि कोई व्यक्ति संवेदनशील है या नहीं। उन्होंने कहा कि क्या जो लोग सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वो दुखी नहीं होते? क्या उन्हें अच्छी बातों पर खुशी नहीं मिलती, दुख-सुख व्यक्त करने का एकमात्र माध्यम सोशल मीडिया है?

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में रो पड़े थे राजकुमार राव

राजकुमार राव ने इस दौरान अपना एक निजी एक्सपीरियंस भी साझा किया। उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ा अनुभव शेयर किया और कहा कि जब उन्होंने इस हादसे के बारे में सुना तो वो रो पड़े थे। लेकिन उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना जरूरी नहीं समझा। राजकुमार राव ने बताया कि उन्होंने हादसे की तस्वीर देखी तो वो रो पड़े थे। एक्टर ने सवाल करते हुए कहा कि क्या इसे सोशल मीडिया पर डालना जरूरी है? उनका मानना है कि सोशल मीडिया पर सब कुछ डालने से उसकी संवेदनशीलता कम हो सकती है।

बहरहाल, अगर राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो पिछले काफी समय से वो फिल्म ‘मालिक’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसके जरिए वो पहली बार अभिनेत्री मानुषी छिल्लर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म को 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के जरिए एक्टर का अलग ही अंदाज और एक्शन देखने के लिए मिलने वाला है।

‘ब्रिटिशर्स के तलवे चाटते थे’, सैफ अली खान के 15000 करोड़ की प्रॉपर्टी खोने पर एक्टर ने मनाई खुशी, कहा- इनको पाकिस्तान भेजो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *