रिलेशनशिप- इन 9 कारणों से रिश्ते में खत्म होता रोमांस:  पार्टनर को स्पेशल फील कराएं, रिलेशनशिप कोच के 9 सुझाव बड़े काम के
महिला

रिलेशनशिप- इन 9 कारणों से रिश्ते में खत्म होता रोमांस: पार्टनर को स्पेशल फील कराएं, रिलेशनशिप कोच के 9 सुझाव बड़े काम के

Spread the love


8 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

जब दो नए लोग रिश्ते में आते हैं तो शुरुआत में वे एक-दूसरे की बहुत केयर करते हैं। वे हमेशा एक-दूसरे को खुश करने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, उनके बीच प्यार और रोमांस कम होने लगता है।

कई बार रोमांस की कमी की वजह से रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच जाता है। इसलिए पार्टनर्स के बीच हमेशा रोमांस बने रहना चाहिए वरना रिश्ता बोरिंग होने लगता है।

आज रिलेशनशिप कॉलम में हम रिश्ते में रोमांस की भूमिका के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • रिलेशनशिप में रोमांस की कमी के क्या कारण हैं?
  • रिश्ते में रोमांस बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए?

रिश्ते में रोमांस की भूमिका

रिश्ते में रोमांस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह पार्टनर्स के बीच प्यार और सामंजस्य बनाए रखने का एक जरिया है। समय के साथ जब रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्तताएं बढ़ने लगती हैं, तब रोमांस रिश्ते में नयापन बरकरार रखने का काम करता है। यह एक-दूसरे के प्रति विश्वास को भी मजबूत करता है। चाहे वह आपकी एक छोटी सी मुस्कान हो या कोई स्पेशल सरप्राइज, ये पार्टनर के दिल में एक खास फीलिंग जगाता है।

रिश्ते में रोमांस खत्म होने की वजह

अक्सर लोग अपनी जिंदगी की भागदौड़ में पार्टनर को प्राथमिकता देना भूल जाते हैं। इससे रिश्ते में प्यार और रोमांस धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है। इसके पीछे और कई वजहें हो सकती हैं, इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

आइए, अब ऊपर दिए पॉइंट्स के बारे में विस्तार से बात करते हैं।

कम्युनिकेशन गैप

रिश्ते में रोमांस खत्म होने की सबसे बड़ी वजह कम्युनिकेशन गैप है। जब पार्टनर एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं करते तो इससे रिश्ते में गलतफहमियां और दूरियां बढ़ने लगती हैं।

बिजी शेड्यूल की वजह से

कई बार बिजी शेड्यूल और जिम्मेदारियों की वजह से पार्टनर एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं। इससे उनके बीच मनमुटाव जैसी स्थिति पैदा होने लगती है, जो रिश्ते में रोमांस को कम कर सकती है।

दोनों की प्रिऑरिटीज में अंतर के कारण

रिश्ते में जब पार्टनर्स की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती हैं तो वे एक-दूसरे के प्रति लगाव नहीं रख पाते। जैसे किसी को यात्रा करना पसंद है, जबकि उसका पार्टनर घर पर आराम करना चाहता है। इससे उनके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।

किसी दूसरे के साथ अटैचमेंट की वजह से

जब रिश्ते में पार्टनर किसी दूसरे के साथ जुड़ा होता है तो उसका अपने पार्टनर के साथ अटैचमेंट कम हो जाता है। वह अपने रिश्ते से बाहर अटैचमेंट महसूस करने लगता है। इससे वह अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाता। रिश्ते में रोमांस की कमी की एक बड़ी वजह ये भी है।

आए दिन रिश्ते में तनाव या बहसबाजी होने से

अक्सर झगड़े और बहसबाजी रिश्ते में दूरियां पैदा करते हैं। इससे पार्टनर के साथ मनमुटाव होने लगता है। अगर समय रहते इस झगड़े को नहीं सुलझाया जाता तो ये तनाव की वजह बन सकता है। इसके कारण दोनों के रिश्ते में दरार आ सकती है।

शराब या किसी नशे का आदी होने से

शराब या अन्य नशे की लत किसी भी रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है। इससे एक-दूसरे के बीच भावनात्मक जुड़ाव कम होने लगता है, जो रोमांस को कम कर सकता है।

रिश्ते में रोमांस बनाए रखने के लिए करें ये काम

रिश्ते में रोमांस बनाए रखने का एक अहम तरीका एक-दूसरे की भावनाओं को समझना है। छोटे-छोटे सरप्राइज और एक-दूसरे की तारीफों से अपने पार्टनर को खुश रख सकते हैं। उन्हें बताएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं और आप उन्हें कितना पसंद करते हैं।

अपने डेली रूटीन से समय निकालकर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। यह प्यार और रोमांस को बढ़ावा देता है। इसके अलावा कई छोटे-छोटे प्रयास आपके रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाए रखते हैं। इसे नीचे ग्राफिक से समझिए-

रिश्ते में रोमांस के अलावा भी जरूरी हैं कुछ और चीजें

इसमें कोई दो राय नहीं है कि रिश्ते में रोमांस जरूरी है। लेकिन ये भी ध्यान रखें कि रोमांस ही सबकुछ नहीं है। इसके अलावा भी कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसे नीचे पॉइंटर्स से समझिए-

  • रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप न आने दें। सुबह शाम एक-दूसरे से समय निकालकर बातें जरूर करें।
  • अगर किसी बात को लेकर मन में शंका है तो उसके बारे में पार्टनर से बेझिझक पूछें।
  • किसी भी स्थिति में अपने पार्टनर को प्रिऑरिटी देना न भूलें। हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें।
  • दोषारोपण करने से बचें। अच्छे कामों के लिए एक-दूसरे का आभार जताएं।
  • पार्टनर की पसंद का ख्याल रखें। उसकी लाइफ से जुड़े खास दिनों को याद रखें। जैसेकि पहली मुलाकात, बर्थडे और एनिवर्सरी। इन मौकों पर उसे सरप्राइज देकर स्पेशल फील कराएं।
  • बेवजह पार्टनर पर शक न करें और हर समय रोक-टोक न लगाएं।
  • एक-दूसरे के साथ घूमने-फिरने के लिए समय निकालें। साथ में बैठकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें।

अगर पार्टनर रोमांटिक नहीं है, खुद संभालें कमान

अगर आपका पार्टनर रोमांटिक नहीं है तो उसके सामने अपनी भावनाओं और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करें। उसके नजरिए को समझने की कोशिश करें और रिश्ते में रोमांस को शामिल करने के तरीकों पर चर्चा करें। हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको प्यार करता हो, लेकिन वह उसे व्यक्त न पाता हो। ऐसे में आप खुद आगे बढ़कर इसकी जिम्मेदारी लें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *