लव-जिहाद कराते हैं आमिर खान? कहा- ‘यह धर्म से ऊपर है’, Aamir Khan Says love is above religion on Allegation to promoting love jihad
ब्रेकिंग न्यूज़

लव-जिहाद कराते हैं आमिर खान? कहा- ‘यह धर्म से ऊपर है’, Aamir Khan Says love is above religion on Allegation to promoting love jihad

Spread the love


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir khan) अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अपनी फिल्मों में किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से विवादों में आ जाते हैं। उनकी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि वह लव जिहाद को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में अब ऐसे कई आरोपों पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और विवादों पर खुलकर बात की है। लव जिहाद के आरोप पर कहा कि प्यार धर्म से ऊपर है। चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा है।

दरअसल, आमिर खान हाल ही में रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ना केवल उन पर ट्रोल्स द्वारा लगे आरोपों पर बल्कि फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक पर खुलकर बात की। उन्होंने बेबाकी के साथ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनकी फिल्म ‘पीके’ का जिक्र किया गया, जिसे 19 दिसंबर, 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को लेकर काफी विवाद रहा था। इसके चर्चित विवादों में से एक विवाद ये भी था कि फिल्म की कहानी में पाकिस्तान के मुस्लिम लड़के से भारत के हिंदू लड़की से प्यार को दिखाया गया था। इसके सपोर्ट में आमिर भी थे और इस पर काफी बवाल मचा था, इसकी वजह से लव-जिहाद का आरोप लगा था कि फिल्म के जरिए एक्टर लव-जिहाद कर रहे हैं।

आमिर खान पर लगा लव जिहाद का आरोप

अब आमिर खान ने ‘पीके’ के दौरान लगे लव-जिहाद के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने इस पर ट्रोल्स को जवाब भी दिया है। एक्टर का मानना है कि प्यार धर्म से ऊपर होता है। शो में उनसे सवाल किया गया था, ‘ट्रोल्स कहते हैं, आप लव जिहाद कर रहे हैं?’ इस पर आमिर शॉकिंग रिएक्शन देते हैं और माथा पीट लेते हैं। सवाल यहीं खत्म नहीं होता है। उनसे आगे पूछा जाता है, ‘ट्रोल्स कहते हैं फिल्म पीके में आपने एक हिंदू लड़की की पाकिस्तानी मुस्लिम लड़के से शादी को सही ठहराया?’

आमिर ने प्यार को बताया धर्म से ऊपर

इस सवाल के जवाब में आमिर खान कहते हैं, ‘जब भी दो अलग-अलग धर्मों के लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो वो प्यार की वजह से ऐसा करते हैं। हर बार लव जिहाद नहीं होता है। इसे इंसानियत कहा जाता है। प्यार धर्म से ऊपर होता है।’ आमिर खान ने आगे अपने परिवार का उदाहरण दिया और कहते हैं, ‘मैं आपको बता दूं कि मेरी बहन निखत ने हिंदू संतोष हेगड़े से शादी की है तो क्या आप कहेंगे, यह लव जिहाद है? मेरी छोटी बहन फरहत ने हिंदू राजीव दत्ता के साथ शादी की है। क्या आप इसे कहेंगे लव जिहाद? मेरी बेटी आइरा ने कुछ महीने पहले ही नुपुर शिखरे से शादी की। प्यार धरती पर सबसे बड़ी चीज है।’

इसके अलावा आमिर ने धर्म को लेकर भी बात की। उन्होंने फिल्मों के जरिए धर्म का मजाक उड़ाने पर कहा कि उन्हें मुसलमान होने पर गर्व है। साथ ही एक्टर ने ये भी क्लियर किया है कि उन्होंने कभी किसी धर्म का मजाक नहीं उड़ाया है। बल्कि लोगों को जागरूक करने का काम किया है। अगर ये खबर आपको अच्छी लगी तो पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *