4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- सेनेका रोमन दार्शनिक, नाटककार और लेखक थे। उन्हें लैटिन भाषा के रजत युग का प्रमुख लेखक माना जाता है।
1. कभी-कभी केवल जीवित रहना ही साहस का कार्य होता है। 2. हम अक्सर वास्तविकता से अधिक अपनी कल्पनाओं में पीड़ित होते हैं। 3. हर क्रूरता कमजोरी से ही उत्पन्न होती है। 4. कठिनाइयां मन को उसी प्रकार मजबूत बनाती हैं जैसे श्रम शरीर को। 5. वह व्यक्ति गरीब नहीं है जिसके पास कम है, बल्कि वह गरीब है जो अधिक की लालसा करता है। 6. मन की शक्ति को कोई पराजित नहीं कर सकता। 7. जीवन जीना तुरंत शुरू कर दें, हर एक दिन को एक अलग जीवन के रूप में गिनें। 8. जो बहादुर होता है, वही वास्तव में स्वतंत्र होता है। 9. ऐसे लोगों की संगति रखें, जो आपको बेहतर बना सकें। 10. जब तक आप जीवित हैं, जीवन जीने की कला सीखते रहें।








