लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स:  जहां बुद्धि नहीं, वहां सुख नहीं  – सोफोक्लीज
अअनुबंधित

लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स: जहां बुद्धि नहीं, वहां सुख नहीं  – सोफोक्लीज

Spread the love


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • सोफोक्लीज प्राचीन यूनानी नाटककार थे। उन्होंने 120 से ज्यादा नाटक लिखे, लेकिन केवल सात पूर्ण रूप में संरक्षित रह पाए हैं।

1. बुद्धिमत्ता किसी भी धन से अधिक मूल्यवान होती है। 2. जहां बुद्धि नहीं है, वहां सुख भी नहीं है। 3. कोई व्यक्ति चाहे कितना ही ज्ञानी हो, फिर भी उसे और सीखने में शर्म नहीं करनी चाहिए। 4. सबसे ज्यादा दु:ख तो तब होता है जब हम खुद को अपनी सभी परेशानियों का एकमात्र कारण मान लेते हैं। 5. यह समझदारी नहीं है कि कभी तर्क के आगे न झुका जाए। 6. जिसे आप खुद लागू नहीं कर सकते, उसका आदेश भी न दें। 7. कानून बनाने वालों पर ही सबसे अधिक जिम्मेदारी होती है कि वे उसका पालन करें। 8. मृत्यु सबसे बुरी चीज नहीं है, लेकिन व्यर्थ में मृत्यु की कामना करना बेहद दु:खद है। 9. उम्मीद के बिना जीना, जीना नहीं है। 10. एक सच्चे मित्र को खो देना जैसे जीवन को खो देना है। 11. परिश्रम के बिना कुछ भी फलदायी नहीं होता है। 12. जो स्वयं प्रयास नहीं करते, ईश्वर उनकी सहायता नहीं करते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *