6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गैलीलियो इतालवी भौतिक वैज्ञानिक और इंजीनियर थे। उन्हें आधुनिक विज्ञान का जनक कहा जाता है। इनके पिता विन्सौन्जो जाने-माने संगीत विशेषज्ञ थे। 1. मैंने कभी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात नहीं की जो इतना अज्ञानी हो कि उससे मैं कुछ सीख न सकूं। 2. आप किसी व्यक्ति को कुछ सिखा नहीं सकते; आप केवल उसकी मदद कर सकते हैं कि वह उसे अपने भीतर खोज ले। 3. सभी सत्य समझना आसान होते हैं, जब वे खोज लिए जाते हैं; असली बात है उन्हें खोजना। 4. ऐसे लोग बहुत कम हैं, जो अच्छी तरह तर्क करते हैं। उनसे कहीं अधिक वे हैं जो गलत तरीके से तर्क करते हैं। 5. जो मापा जा सकता है उसे मापें, जिसे मापा नहीं जा सकता उसे मापने योग्य बनाने का प्रयास करें। 6. गणित वह भाषा है जिसमें ईश्वर ने ब्रह्मांड को रचा है। 7. जिन बातों पर सोचने की आवश्यकता होती है, उनके बारे में लोग जितना कम जानते हैं, उतना ही अधिक दृढ़ता से बहस करते हैं। 8. मन की सीमा कौन तय करेगा? कौन यह बोलने का साहस करेगा कि हम सब कुछ जान चुके हैं।








