शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। वक्फ बिल पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। संसद में लंबी बहस के दौरान वक्फ बिल पर कुछ न बोलने पर भी राहुल पर हमला बोला।
Trending Videos
बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वक्फ बिल को लेकर मुसलमानों का गुस्सा होना स्वाभाविक है। वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में लंबी चर्चा हुई। इसमें नेता प्रतिपक्ष द्वारा कुछ नहीं बोलना कितना उचित है? उन्होंने सीएए की तरह संविधान उल्लंघन का मामला होने के विपक्ष के आरोप के बावजूद चुप्पी साधे रखी। इसे लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश एवं इंडिया गठबंधन में भी बेचैनी स्वाभाविक है।
बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि वैसे भी देश में बहुजनों के हित, कल्याण एवं सरकारी नौकरी व शिक्षा आदि में इन वर्गों के आरक्षण के अधिकार को निष्प्रभावी एवं निष्क्रिय बनाकर इन्हें वंचित बनाए रखने के मामले में कांग्रेस, भाजपा आदि ये पार्टियां बराबर की दोषी हैं। धार्मिक अल्पसंख्यकों को भी इनके छलावा से बचना जरूरी है।
Spread the love ट्रेन में यात्रा के दौरान कुछ लोगों से मारपीट करने के मामले में भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बबीना (झांसी) के विधायक राजीव पारीक्षा को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। पार्टी की ओर से विधायक को सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। Source link
Spread the love 12:30 AM, 08-Jun-2026 Unnao News: महिला को पति लहूलुहान हालत में लेकर पहुंचा सीएचसी, माैके से भागा बांगरमऊ। बांगरमऊ के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली महिला रेलवे लाइन किनारे घायल अवस्था में पड़ी मिली। उसके शरीर पर चाकू के वार थे। और पढ़ें 12:29 AM, 08-Jun-2026 Banda News: दावों के उलट, […]
Spread the love हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में सोमवार को शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने पति की बांके से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति के गले और कंधे में आठ-दस वार मिले हैं। इसमें उसका खून बह जाने से मौत हो गई। मुस्करा कस्बे के […]