नई दिल्ली9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ग्लोबल स्तर पर 200 से ज्यादा एक्टिव वैन लाइफ इन्फ्लुएंसर्स हैं जिनकी रैकिंक Favikon जैसे प्लेटफॉर्म ट्रैक करते हैं।
मैं फरीदाबाद से हूं। 2018 में जापानी ट्रांसलेटर की नौकरी शुरू की थी, 2021 में छोड़ दी। घुमना मेरा पैशन था पहले छोटी कार से शुरू किया फिर वैन खरीदी। आज सोशल मीडिया पर 2 लाख लोग जुड़ चुके हैं, ऐसा कहना है आर्यन चोपड़ा का जो इंस्टाग्राम पर बीचेस एंड बाइसेप्स के नाम से प्रसिद्ध हैं।
वे बताते हैं कि अब इसी वैन के साथ केरल से लेकर सिक्किम तक घूम चुके हैं। आमतौर पर 2-3 महीने सड़क पर रहते हैं, फिर कुछ दिन घर आकर अगली ट्रिप की तैयारी करते हैं। आर्यन बताते हैं कि उनकी एक छोटी कम्यूनिटी है, जहां लोग अपनी वैन को घर बनाकर रोड ट्रिप्स करते हैं। दुनिया भर में वैन लाइफ अब बड़ा डिजिटल मूवमेंट बन चुका है। ग्लोबल स्तर पर 200 से ज्यादा एक्टिव वैन लाइफ इन्फ्लुएंसर्स हैं जिनकी रैकिंक Favikon जैसे प्लेटफॉर्म ट्रैक करते हैं।
वैन लाइफ के चेहरे- इनके 80 लाख तक फॉलोअर्स
प्रिया और सिड – अपनी वैन से 40 देश घुम चुके हैं
प्रिया सिड इंस्टाग्राम पर प्रसिद्ध हैं। इस कपल ने सिडनी में इंजीनियर की नौकरी छोड़ी और वैन में रहने का फैसला किया। अब तक 40 से ज्यादा देश घूम चुके हैं। ये देशों की लोकल लाइफ को सामने लाते हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 83 लाख फॉलोअर्स हैं।
कपिल शर्मा – सस्टेनेबल टूरिज्म को प्रमोट कर रहे
कपिल शर्मा Ghumakkad Bugz के नाम से जाने जाते हैं। अजमेर से आने वाले कपिल रेडीमेड गारमेंट्स का बिजनेस करते थे, लेकिन अब वैनलाइफ इंफ्लुएंसर हैं। इनके यूट्यूब पर 15 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वे अपने ब्लॉग्स में सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा देते हैं।
रवि संगनमैन – सोशल मीडिया पर 17 लाख फॉलोअर्स
रवि संगनमैन Van Life with Ravi के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी मारुति इको वैन को घर बनाया है। उनकी वैन में सोलर पावर, किचन और बेसिक सुविधाएं हैं, यानी चलता फिरता घर। रवि के इंस्टाग्राम पर 9.6 लाख व यूट्यूब पर 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।









