- Hindi News
- Business
- Sensex Nifty Stock Market Update; BSE NSE (4 June 2026) | IT Auto Pharma Shares Price
मुंबई15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 4 जून को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स14 अंक की बढ़त के साथ 74,360 पर बंद हुआ। निफ्टी में 11 अंक की तेजी रही, ये 23,417 पर बंद हुआ। आज मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही।

एशियाई बाजारों में आज गिरावट रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 8639 | -162 | -1.84% |
| निक्केई (जापान) | 67471 | -931 | -1.36% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25253 | -380 | -1.48% |
कल अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 50687 | -621 | -1.21% |
| नैस्डैक | 26854 | -240 | -0.89% |
| S&P 500 | 7554 | -56 | -0.74% |
विदेशी निवेशकों ने कल 5,617 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 5,741 | 37,204 | 95,742 |
| FII/FPI | -5,617 | -38,997 | -73,069 |
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 3 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 303 अंक की गिरावट के साथ 74,346 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 77 अंकों की गिरावट रही, ये 23,405 पर बंद हुआ था।










