सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी:  77,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; IT और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी: 77,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; IT और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Rally: Sensex Jumps 400 Pts, Nifty Up 100; IT, Pharma Lead Buying

मुंबई10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 27 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की तेजी के साथ 77,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की बढ़त है, ये 24,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT, मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है।

सन फार्मा के शेयर में आज 7% से ज्यादा की तेजी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अमेरिका की ऑर्गेनॉन एंड कंपनी को खरीदने जा रही है। यह पूरी डील 11.75 बिलियन डॉलर (करीब 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा) की वैल्यू पर पूरी तरह कैश में होगी।

आज एशियाई बाजार में भी तेजी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6,623 145 2.27%
निक्केई (जापान) 60,584 868 1.45%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25,943 -35 -0.05%

अमेरिकी बाजार में 24 अप्रैल को मिला-जुला कारोबार रहा

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 49,231 -80 -0.16%
नैस्डैक 24,837 398 1.63%
S&P 500 7,165 57 0.80%

कच्चा तेल 106 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक (1.29%) की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 275 अंक (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *