सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 76,500 पर कारोबार कर रहा:  निफ्टी भी 300 नीचे, 23,750 पर आया; सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 76,500 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 300 नीचे, 23,750 पर आया; सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Sensex Nifty Crash Update; BSE NSE Share Price | Iran US Ceasefire

मुंबई22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी सोमवार, 13 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक (1.34%) की गिरावट के साथ 76,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंकों (1.26%) की गिरावट है, ये 23,750 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

ईरान-अमेरिका वार्ता बेनतीजा, इसलिए गिरा बाजार

ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में चली 21 घंटे की लंबी बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वे बिना किसी डील के वापस लौट रहे हैं। इसका सीधा असर दुनियाभर के बाजारों पर दिख रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और सिर्फ एक शेयर में तेजी है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और सिर्फ एक शेयर में तेजी है।

एशियन मार्केट में गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 5779 -80 -1.37%
निक्केई (जापान) 56357 -567 -1.00%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25572 -322 -1.24%

10 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में गिरावट रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 47917 -269 -0.56%
नैस्डैक 22903 80 0.35%
S&P 500 6817 -8 -0.11%

ब्रेंट क्रूड एक बार फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

ईरान के साथ शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी करने की तैयारी कर ली है। ऐसे में ब्रेंट क्रूड एक बार फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। ये आज 7% से ज्यादा चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

FII की बिकवाली और रुपए की चाल

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) अप्रैल में अब तक 48,213 करोड़ रुपए की शेयर बेच चुके हैं, जो बाजार के लिए चिंता का विषय है। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने 672 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की थी। दूसरी ओर, रुपए की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया आने वाले दिनों में 93.50 से 94 के स्तर तक गिर सकता है।

सपोर्ट और रेजिस्टेंस

सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।

शुक्रवार को सेंसेक्स 919 अंक चढ़कर बंद हुआ था

शेयर बाजार में 10 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 919 अंक (1.20%) नीचे 77,550 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 276 अंक (1.16%) गिरकर 24,051 पर आ गया। कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *