मुंबई9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कल सेंसेक्स 123 अंक की तेजी के साथ 81,548 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार में आज यानी 12 सितंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 81,904 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी करीब 108 अंक की तेजी रही। ये 25,114 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट रही। फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, फार्मा, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं आज 3 मेनबोर्ड सेगमेंट IPO अर्बन कंपनी, डेव एक्सीलरेटर और श्रृंगार हाउस में अप्लाई करने करने का आखिरी दिन रहा।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 395 अंक (0.89%) चढ़कर 44,768 पर और कोरिया का कोस्पी 51.34 अंक ऊपर 3,395 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 301 अंक (1.16%) चढ़कर 26,388 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 4 अंक गिरकर 3,870 पर बंद हुआ।
- 11 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 617 अंक ऊपर 46,108 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 157 अंक चढ़कर 22,043 पर और S&P 500 6,587 पर 55 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।
कल बाजार में रही थी तेजी
कल बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 123 अंक की तेजी के साथ 81,548 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की तेजी रही, 25,005 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। आज एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही।









