सेंसेक्स 466 अंक गिरकर 82,160 पर बंद:  निफ्टी भी 125 अंक फिसला; बिकवाली के चलते IT शेयर्स सबसे ज्यादा 3% गिरे
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स 466 अंक गिरकर 82,160 पर बंद: निफ्टी भी 125 अंक फिसला; बिकवाली के चलते IT शेयर्स सबसे ज्यादा 3% गिरे

Spread the love


मुंबई16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 22 सितंबर को सेंसेक्स 466 अंक गिरकर 82,160 से स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 125 अंक की गिरावट रही, ये 25,202 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, HCL टेक, के शेयरों में बिकवाली के चलते 3% तक की गिरावट रही। जोमैटो, अडाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट चढ़कर बंद हुए।

निफ्टी के 50 में से 32 शेयर्स गिरे। H-1B वीजा की फीस बढ़ोतरी के चलते आज IT शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। NSE का IT इंडेक्स सबसे ज्यादा करीब 3% गिरा है। इसके अलावा, फार्मा और हेल्थकेयर शेयर्स भी 1.5% तक गिरकर बंद हुए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि H-1B वीजा आवेदक को अमेरिकी सरकार को एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) फीस चुकानी होगी। यह नियम 21 सितंबर 2025 से लागू हो गया है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.99% ऊपर 45,494 पर और कोरिया का कोस्पी 0.68% ऊपर 3,469 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.76% गिरकर 26,344 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.22% ऊपर 3,829 पर बंद हुआ।
  • 19 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.37% ऊपर 46,315 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.72% और S&P 500 में 0.49% की तेजी रही।

अभी 5 IPO में निवेश का मौका

कंपनी ओपनिंग क्लोजिंग प्राइस बैंड
गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट 22 सितंबर 24 सितंबर ₹306 – ₹322
अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स 22 सितंबर 24 सितंबर ₹718 – ₹754
सात्विक ग्रीन एनर्जी 19 सितंबर 23 सितंबर ₹442 – ₹465

GK एनर्जी लिमिटेड

19 सितंबर 23 सितंबर ₹145 – ₹153
आई वैल्यू इन्फोसोल्यूशंस 18 सितंबर 22 सितंबर ₹284 – ₹299

19 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹2,105 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 19 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 390.74 और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,105.22 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹10,571.65 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹38,324.69 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

शुक्रवार को बाजार में गिरावट रही थी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 19 सितंबर को सेंसेक्स 388 अंक गिरकर 82,626 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 97 अंक की गिरावट रही, ये 25,327 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में सरकारी बैंक, फार्मा और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही। वहीं, ऑटो, FMCG, मीडिया और IT शेयरों में बिकवाली रही।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

22 और 24 सितंबर की तारीख बाजार के लिए अहम: जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

इस हफ्ते शेयर बाजार के लिए 22 और 24 सितंबर की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इन दिनों के आसपास शॉर्ट-टर्म ट्रेंड चेंज हो सकता है।

इसके अलावा ट्रंप की H-1B वीजा फीस हाइक, ग्लोबल मार्केट के संकेत, GST 2.0 लागू होने से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।

पूरी एनालिसिस पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *