सेक्शुअल हैरेसमेंट करने वाले 3 प्रोफेसर सस्पेंड:  छात्राओं से करते थे आपत्तिजनक बात; राजस्थान बोर्ड ने 10वीं, 12वीं बोर्ड की एग्जाम डेट जारी की, UPPSC में 513 वैकेंसी
शिक्षा

सेक्शुअल हैरेसमेंट करने वाले 3 प्रोफेसर सस्पेंड: छात्राओं से करते थे आपत्तिजनक बात; राजस्थान बोर्ड ने 10वीं, 12वीं बोर्ड की एग्जाम डेट जारी की, UPPSC में 513 वैकेंसी

Spread the love


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज जॉब & एजुकेशन बुलेटिन की टॉप स्टोरी में बात टीचर्स द्वारा किए गए भद्दे कमेंट्स और सेक्शुअल हैरेसमेंट की। करेंट अफेयर्स में प्रसार भारती के चेयरमैन के इस्तीफे समेत 4 खबरें। टॉप जॉब्स में बात UPPSC में निकली 513 वैकेंसी समेत अन्य नौकरियों की।

टॉप स्टोरी

1. CRS यूनिवर्सिटी में सेक्शुअली हैरेस करने वाले 3 प्रोफेसर सस्पेंड, चैट भी वायरल

हरियाणा के जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में छात्राओं को सेक्शुअली हैरेस करने वाले 3 प्रोफेसर्स को सस्पेंड किया गया है। छात्राओं के साथ उनकी चैट भी वायरल हुई है। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर एक छात्रा को वॉट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजते हैं।

इस वायरल चैट में प्रोफेसर छात्रा की सुंदरता, कपड़ों के साथ ही उससे बेहद पर्सनल सवाल पूछते भी नजर आ रहे हैं। वहीं एक दूसरे प्रोफेसर पर आरोप है कि वो देर रात छात्राओं को वॉट्सएप वीडियो कॉल करता है। मना करने पर धमकाता है। शिकायत के बाद 3 प्रोफेसर्स को सस्पेंड किया गया है। वहीं, कुलपति ने जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो इन प्रोफेसरों को पूरे देश में कहीं भी नौकरी नहीं मिलेगी।

2. राजस्थान बोर्ड ने एक्स पर 10वीं, 12वीं परीक्षाओं की डेट अनाउंस की ​​​​​​​

4 दिसंबर को राजस्थान एजुकेशन बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेट अनाउंस की गई है। इसके मुताबिक 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक होंगी।

इसके साथ ही 9वीं, 11वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। जल्दी ही ऑफिशियल वेबसाइट इसका डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होगा।

2. देहरादून में स्विमिंग कोच को 5 साल की जेल की सजा

देहरादून की POCSO अदालत ने एक स्विमिंग कोच को 5 साल की जेल और 20 हजार रुपए जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। दिसंबर 2018 में कोच ने राजपुर के बोर्डिंग स्कूल में 9वीं क्लास की लड़की के साथ छोड़छाड़ की थी।

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन्स जज रजनी शुक्ला ने पीड़िता को आरोपी की ओर से 1 लाख रुपए मुआवजा देने के लिए भी कहा है। कोर्ट ने कहा कि अगर मुआवजा नहीं दिया जाएगा तो आरोपी की जेल की सजा बढ़ा दी जाएगी।

ऐसी ही और खबरें पढ़ें…

करेंट अफेयर्स

1. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ बैठक की

  • 4 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने नई दिल्ली में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर बैठक की।
  • दोनों 22वें भारत-रूस इंटर गवर्नमेंटल कमीशन की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
  • आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 साल में पहली बार 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में लिए भारत पहुंचे।

2. प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल ने इस्तीफा दिया

नवनीत जुलाई 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे।

नवनीत जुलाई 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे।

  • 3 दिसंबर को प्रसार भारती के चेयरमेन नवनीत कुमार सहगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • यूपी कैडर के 1988 बैच के रिटायर्ड IAS रहे सहगल 16 मार्च, 2024 को इस पद पर नियुक्त हुए थे।
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

3. ज्ञानेश कुमार इंटरनेशनल IDEA के चेयरमैन बने

स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम में सदस्‍य देशों की परिषद की बैठक के बाद ये घोषणा हुई।

स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम में सदस्‍य देशों की परिषद की बैठक के बाद ये घोषणा हुई।

  • 3 दिसंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अंतरराष्‍ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्‍थान परिषद काउंसिल IDEA 2026 का चेयरमैन बनाया गया।
  • ये डेमोक्रेसी की रक्षा के लिए बनाया गया एक अंतर्राष्‍ट्रीय परिषद है।

4. मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया

मोहित ने साल 2013 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

मोहित ने साल 2013 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

  • 3 दिसंबर को फास्ट बॉलर मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया।
  • ​​उन्होंने 26 वनडे मुकाबलों में 31 विकेट लिए हैं।
  • मोहित ने आईपीएल करियर के 120 मैच में 134 विकेट लिए हैं।
  • मोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेला है।

टॉप जॉब्स

1. UPPSC में पॉलिटेक्निक लेक्चरर​​​​​​​ के आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 513 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी, 2026 है।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

2. CBSE​​​​​​​ में नॉन टीचिंग पदों पर​​​​​​​ आवेदन शुरू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. मेट्रो रेलवे, कोलकाता में अप्रेंटिस की भर्ती

मेट्रो रेलवे, कोलकाता में अप्रेंटिस के 128 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mtp.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन लिंक​​​​​​​

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *