5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

किताबों से जानिए, सच्चा साहस क्या है? हर दिन कुछ करने का निर्णय लेना क्यों जरूरी है?
जो सच्चाई के करीब ले जाए, वही साहस है कमजोरी डर नहीं है, यह वह साहस है जो हमें इंसान बनाता है। जब हम यह स्वीकार करते हैं कि हम पूर्ण नहीं हैं, तब हम दूसरों के प्रति अधिक दयालु बनते हैं। जो व्यक्ति खुलकर कहता है ‘मुझे नहीं पता,’ या ‘मैं गलत था,’ वही बहादुर है। सच्चा साहस वही है जो हमें सच्चाई के करीब लाता है। दुनिया को उन लोगों की जरूरत नहीं है, जो पूर्ण हैं बल्कि उन लोगों की जरूरत ज्यादा है जो सहज और सच्चे हैं। (डेयरिंग ग्रेटली -ब्रेन ब्राउन)
सुखी और स्वस्थ भविष्य के लिए क्या विकल्प चुनें अगर आपको अभी एक ऐसा विकल्प चुनना हो जिससे आपका भविष्य स्वस्थ और सुखी बने तो आप हर महीने क्या करेंगे? बचत बढ़ाएंगे? अपना पेशा बदलेंगे? यात्रा करेंगे? जो लोग अपने करियर-टाइटल, वेतन और उपलब्धियों की टिकट काट लेते हैं, वे अक्सर पाते हैं कि ‘अच्छा जीवन’ महसूस नहीं कर रहे। जीवन बहुत छोटा है; यहां केवल प्यार करने का समय है, वह भी कम है। (द गुड लाइफ -रॉबर्ट वॉलडिंगर, मार्क शल्ज)
लोगों को अपने अनुसार बनाने का प्रयास न करें अगर आपके मित्र आपको ब्रंच के लिए नहीं बुला रहे हैं, ‘लेट देम’। आपके बच्चे उस चीज में शामिल नहीं होना चाहते जो आपने तय की थी, ‘लेट देम’। बहुत समय और ऊर्जा ऐसे लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में बर्बाद होती है, जो आपके अनुसार नहीं चलना चाहते। कोई आपकी जरूरत के हिसाब से नहीं दिख रहा, तो उसे बदलने की कोशिश न करें। आप तय करें कि आपको आगे क्या करना है। (द लेट देम थिअरी -मेल रॉबिन्स)
हम प्रेरित होकर काम नहीं करते, काम करके ही प्रेरित होते हैं रोज अभ्यास करना, बिना यह देखे कि आज का परिणाम कैसा होगा, सबसे सच्चा तरीका है जिसे हम ‘रचनात्मकता’ कहते हैं। जब आप नित्य अभ्यास को अपना लक्ष्य बनाते हैं, तो परिणाम स्वयं बनकर निकलता है। अक्सर हम यह सोचते हैं कि प्रेरणा पहले आएगी और फिर काम होगा; पर असल उलट है। हम काम करके ही प्रेरित होते हैं। हर दिन कुछ करने का निर्णय लें। इस प्रक्रिया को महत्व दें और जानें कि आपका यह तरीका ही एक नए कौशल को जन्म दे सकता है। (द प्रैक्टिस -सेथ गॉडिन)








