अअनुबंधित

स्मार्टफोन, ऑनलाइन फोरम भी नहीं बदल सके दोस्ती की कसौटी: हाईटेक दौर में भी पुराना नजरिया; दोस्त वही जो संकट में ढाल बने

Spread the love




इन दिनों नए दोस्त बनाने के अनगिनत रास्ते मौजूद हैं। डेटिंग एप्स अब दोस्ती के प्लेटफॉर्म में बदल चुके हैं और ऑनलाइन फोरम लोगों को करीब ला रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तकनीक ने दोस्त चुनने का तरीका बदल दिया है…? जवाब है- बहुत ज्यादा नहीं, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की स्टडी बताती है कि हम आज भी दोस्तों में वही खूबियां तलाशते हैं, जो हमारे पूर्वज पाषाण युग यानी गुफाओं के दौर में खोजा करते थे। ‘इवोल्यूशन एंड ह्यूमन बिहेवियर’ जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार दोस्ती सिर्फ समान शौक, पसंद-नापसंद या अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर तक सीमित नहीं है। इंसान का विकास इस तरह हुआ है कि वह उन लोगों के साथ गहरे रिश्ते बनाना पसंद करता है जो सक्षम, समझदार और अपने काम में माहिर दिखते हैं। आदिम युग में इंसान ऐसे साथी चाहता था जो बेहतरीन शिकारी होने के साथ खाना जुटाने में कुशल और संकट के समय बचने की कला जानते हों। शोधकर्ताओं ने यह जानने के लिए दो प्रयोग किए कि लोग दोस्त चुनते समय किन गुणों को महत्व देते हैं। पहले प्रयोग में अनजान लोगों की 30 मिनट तक बातचीत कराई गई और पूछा गया कि वे किसे दोस्त बनाना चाहेंगे। दूसरे प्रयोग में लोगों ने अपने जीवन के लक्ष्यों के आधार पर अजनबियों की तस्वीरों का मूल्यांकन किया। नतीजे चौंकाने वाले रहे। तकनीक व आधुनिक जीवनशैली के दौर में भी लोग उन्हीं व्यक्तियों को दोस्त बनाना पसंद करते हैं, जो सहयोगी, सक्षम, शारीरिक रूप से मजबूत, आकर्षक व प्रभावशाली दिखते हैं। ये गुण प्राचीन समय में सुरक्षा व समूह की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण माने जाते थे। स्टडी – पुरातन युग के गुण, तकनीकी कौशल से अहम कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. माइकल बार्लेव बताते हैं,‘प्रयोगों से साफ है कि आधुनिक तकनीक के बावजूद दोस्ती को लेकर हमारी मूल प्रवृत्तियां नहीं बदली हैं। 30 मिनट की बातचीत और फोटो मूल्यांकन में लोगों ने तकनीकी कौशल के बजाय सहयोग, सक्षमता, शारीरिक मजबूती और प्रभावशीलता जैसे पाषाण युगीन गुणों को प्राथमिकता दी। हमारा अवचेतन मन आज भी अनजाने में वही योग्यताएं तलाश करता है, जो संकट के समय अस्तित्व की रक्षा के लिए जरूरी थीं।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *