हरिद्वार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी:  बोले- न कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा; स्वामी सत्यमित्रानंद की मूर्ति का किया अनावरण – Haridwar News
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

हरिद्वार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी: बोले- न कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा; स्वामी सत्यमित्रानंद की मूर्ति का किया अनावरण – Haridwar News

Spread the love




हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम मैदान में चल रहे गुरुदेव समाधि मंदिर एवं पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति का अनावरण तीसरे और अंतिम दिन कर दिया गया। इसके साथ ही उनकी प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए। धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज भले ही आज देह रूप में उपस्थित न हों, लेकिन उनकी साधना, विचार और चेतना आज भी उतनी ही जीवंत हैं। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा को स्वामी जी की चेतना के पुनर्जागरण का प्रयास बताया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते, कर्फ्यू आम जनता पर नहीं बल्कि दंगाइयों पर लगता है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट नीति और दृढ़ निर्णयों से प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS देखें… कार्यक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *