1 जनवरी से 8,030 रुपए महंगा हुआ सोना:  दाम ₹84,613 प्रति 10 ग्राम पहुंचा, आज चांदी ₹663 कम होकर ₹94,762 आई
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

1 जनवरी से 8,030 रुपए महंगा हुआ सोना: दाम ₹84,613 प्रति 10 ग्राम पहुंचा, आज चांदी ₹663 कम होकर ₹94,762 आई

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Gold All Time High | Gold Rate Today (6 February 2025) Sona Chandi Ka Bhav

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लगातार तीन दिन ऑल टाइम हाई पर बंद होने के बाद आज (गुरुवार, 6 फरवरी) सोने के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 44 रुपए गिरकर 84,613 रुपए पर बंद हुआ।

इससे पहले कल यानी 5 फरवरी को सोना 83,657 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। आज भी यह 15 रुपए ऊपर ऑलटाइम हाई पर ओपन हुआ था। इधर, चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली।

1 किलो चांदी की कीमत कल के दाम से 663 रुपए कम होकर 94,762 रुपए किलो पर आ गई। कल चांदी का भाव 95,425 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

1 जनवरी से अब तक सोना ₹8,030 और चांदी ₹8,707 महंगी हुई

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का दाम 76,583 रुपए से 8,030 रुपए बढ़कर 84,613 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,055 रुपए प्रति किलो से 8,707 रुपए बढ़कर 94,762 रुपए पर पहुंच गया है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,660 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,510 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,510 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,510 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,560 रुपए है।

सोने में तेजी के 4 कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *