18वां रोजगार मेला- पीएम ने 61 हजार जॉब लेटर बांटे:  कहा- युवाओं को नए अवसर मिलें, ये हमारा प्रयास; आज कई स्टार्टअप में महिला डायरेक्टर
टिपण्णी

18वां रोजगार मेला- पीएम ने 61 हजार जॉब लेटर बांटे: कहा- युवाओं को नए अवसर मिलें, ये हमारा प्रयास; आज कई स्टार्टअप में महिला डायरेक्टर

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Modi Rozgar Mela 2026 | PM Narendra Modi 61000 Job Appointment Letters Update

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने शनिवार को 18वें रोजगार मेले के दौरान वर्चुअली संबोधन किया। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी ने शनिवार को 18वें रोजगार मेले के दौरान वर्चुअली संबोधन किया।

पीएम मोदी ने शनिवार को वर्चुअली 18वें रोजगार मेले में युवाओं को 61 हजार जॉब लेटर बांटे। ये नियुक्ति गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में की गई है। रोजगार मेले का आयोजन देश के 45 जगहों पर किया जा रहा है।

पीएम ने वर्चुअली संबोधन में कहा कि युवाओं को नए अवसर मिलें, ये हमारा प्रयास है। देशभर के स्टार्टअप में महिलाएं आगे हैं। कई स्टार्टअप में तो वे हेड हैं। महिला स्वरोजगार की दर में 15% की बढ़ोतरी हुई है।

पिछला रोजगार मेला 24 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल चुका है।

पीएम की स्पीच, 5 बड़ी बातें; कहा- भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम का दायरा बढ़ा

  • रोजगार मेला मिशन मोड पर: सरकारी भर्तियों को भी कैसे मिशन मोड पर किया जाए इसलिए रोजगार मेले की शुरुआत की गई। रोजगार मेला एक इंस्टिट्यूशन बन गया है। भारत की युवा शक्ति के लिए नए अवसर बने ये हमारा प्रयास है। हम कई ट्रेड एग्रीमेंट कर रहे हैं। इससे अनेकों अवसर आने वाले हैं।
  • भारत पर दुनिया को भरोसा: भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम का दायरा बढ़ रहा है। देश में दो लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप में 21 लाख युवा काम कर रहे हैं। भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। आज भारत पर जिस तरह दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है इससे अनेकों संभावनाएं पैदा हो रही हैं।
  • ऑटो इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है: 2025 में टू व्हीलर की बिक्री दो करोड़ के पार पहुंच गई। आयकर और जीएसटी कम होने से लाभ हुआ। देश में बड़ी संख्या में रोजगार का अवसर पैदा हो रहा है।
  • स्टार्टअप में महिलाएं भी आगे: आज 8000 से ज्यादा बेटियों को नियुक्ति पत्र मिले। महिला स्वरोजगार की दर में 15% की बढ़ोतरी हुई है। आज कई स्टार्टअप में महिला डायरेक्टर हैं। गावों के कई रोजगार में महिलाएं हेड कर रही हैं।
  • खुद को हमेशा अपग्रेड करें: आपको एक और बात याद रखनी है। तेजी से बदले टेक के इस दौर में देश की प्राथमिकताएं बदल रही हैं। आपको खुद को लगातार अपग्रेड करना है। आईगॉट ऐप का उपयोग करें। इससे कई लोग खुद को ट्रेन कर रहे हैं।

17वां रोजगार मेला: पीएम बोले- यह केवल सरकारी नौकरी नहीं, राष्ट्र सेवा का मौका

पिछले साल अक्टूबर में 17वें रोजगार मेले में जॉब लेटर बांटते हुए पीएम ने कहा, आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। हम भारत की युवा क्षमता को एक बड़ी ताकत मानते हैं। हम हर क्षेत्र में इसी दृष्टिकोण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारी विदेश नीति भी भारत के युवाओं के हितों पर केंद्रित है।

युवाओं के लिए एक और बड़ा कदम है प्रतिभा सेतु पोर्टल। जो उम्मीदवार यूपीएससी की अंतिम सूची तक पहुंचे, लेकिन सिलेक्ट नहीं हुए। उनकी मेहनत भी अब व्यर्थ नहीं जाएगी। इसीलिए निजी और सार्वजनिक संस्था इस पोर्टल से उन युवाओं को निमंत्रित कर सकती है। इंटरव्यू कर सकती हैं। और अवसर भी दे सकते हैं। युवाओं की प्रतिभा का यह सदुपयोग ही भारत के युवा सामर्थ्य को दुनिया के सामने लेकर आएगा।

अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था रोजगार मेला

प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। नवंबर 2023 तक कुल 11 रोजगार मेलों में 7 लाख से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए गए थे। 11 लाख का आंकड़ा 2025 में पूरा हुआ था। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला आयोजित हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा 1 लाख जॉब लेटर बांटे गए थे।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

मोदी बोले- तमिलनाडु में DMK सरकार का काउंटडाउन शुरू: ये बस एक परिवार की जी हुजूरी में लगे हैं

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में पीएम ने कहा कि राज्य के लोग डीएमके के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। डीएमके सरकार का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। पीएम ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि तमिलनाडु सरकार बस एक परिवार की जी हुजूरी में लगी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *