24 जुलाई का राशिफल:  वृश्चिक राशि वालों को रुकी पेमेंट मिल सकती है और मेष राशि वालों के बिजनेस में फायदा बढ़ने के योग हैं
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

24 जुलाई का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को रुकी पेमेंट मिल सकती है और मेष राशि वालों के बिजनेस में फायदा बढ़ने के योग हैं

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (24 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 24 जुलाई को वृश्चिक राशि वालों को रुकी पेमेंट मिलने से राहत मिल सकती है। मेष राशि वालों के बिजनेस में लाभ बढ़ेगा और नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिल सकता है। मीन राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी डील होने के योग हैं। कुंभ राशि वालों का सरकारी मामला सुलझ सकता है और बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज ज्यादातर समय परिवार से जुड़ी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में बीतेगा। बच्चों के साथ समय बिताने और उनका मार्गदर्शन करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी वाणी और व्यवहार पर काबू रखें। जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने के बजाय मना करना भी सीखें। आलस और लापरवाही आपके काम बिगाड़ सकते हैं। कोई सरकारी मामला अटका है, तो उसे सुलझाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

व्यवसाय- कारोबार में व्यस्तता अधिक रहेगी और लाभ की स्थिति भी बेहतर होगी। फाइनेंस और कमीशन से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा होने के योग हैं और यह फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिलने से राहत मिलेगी। लव- परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। थोड़ी सावधानी और समझदारी रखने से रिश्तों में फिर मजबूती आएगी। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी बीतेगा। आपका आदर्शवादी और समझदार व्यवहार सामाजिक छवि को बेहतर बनाएगा। कोई ऐसा काम भी पूरा हो सकता है, जिसे आप मुश्किल मान रहे थे। नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रहे मतभेद समय रहते सुलझा लें। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। खर्च अधिक होने से बजट प्रभावित हो सकता है। युवा कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

व्यवसाय- नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। बिजनेस से जुड़े नए अनुबंध भी हो सकते हैं। स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोग वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहस में न पड़ें। लव- वैवाहिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। स्वास्थ्य- इंफेक्शन या एलर्जी की समस्या हो सकती है। महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- आज कुछ वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। यह मुलाकात आपके लिए सकारात्मक रहेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के विवाह का प्रस्ताव आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। बीच-बीच में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनका समाधान भी निकाल लेंगे। नेगेटिव- कोर्ट केस से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो शुभचिंतक से सलाह लेकर ही अगला कदम उठाएं। इलेक्ट्रॉनिक सामान या वाहन खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। पड़ोसियों के साथ छोटी बात पर विवाद होने की आशंका है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वास्तु से जुड़े नियमों का भी ध्यान रखें। कर्मचारियों के सहयोग से कोई ऑर्डर आसानी से पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी में ऑफिस की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रह सकती है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग का प्रोग्राम सभी को खुशी देगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- नींद न आने की समस्या परेशान कर सकती है। कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में जरूर लगाएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। घर को सुंदर बनाने के लिए शॉपिंग हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश भी करेंगे। नेगेटिव- लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। अपनी सेहत और रिश्तों को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दें। बच्चों की कोई गलत बात आपको दुखी कर सकती है। डांटने के बजाय उन्हें शांति से समझाने की कोशिश करें।

व्यवसाय- संपर्कों के जरिए बिजनेस के अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में भी लाभ की स्थिति बनेगी। समय की जरूरत को समझकर काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर अतिरिक्त काम का दबाव रहेगा। लव- जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए संतुलित खाना और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- आपकी लगातार कोशिशों से किसी उलझन का समाधान मिलेगा। नजदीकी लोगों के साथ चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी और रिश्तों में फिर मिठास आएगी। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपनी आर्थिक क्षमता का ध्यान जरूर रखें। कानूनी मामलों को आज टालना बेहतर रहेगा। पड़ोसियों से विवाद होने की स्थिति में समझदारी से काम लें। गुस्सा करने से मामला बिगड़ सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में पार्टनरशिप करने की योजना बन रही है, तो यह डील फायदेमंद हो सकती है। निजी व्यस्तता के कारण कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन स्टाफ का सहयोग बना रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। उनके सहयोग से आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और अपनी देखभाल करते रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। इनका सही फायदा उठाने की कोशिश करें। युवा अपने करियर पर पूरा ध्यान देंगे। आपका भावुक और संवेदनशील स्वभाव दूसरे लोगों के साथ संबंधों को बेहतर बनाएगा। नेगेटिव- किसी रिश्तेदार के निजी जीवन में चल रही परेशानी से चिंता हो सकती है। आपके सुझाव और सहयोग से उसका समाधान भी निकल सकता है। इनकम बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में रुकावट आने की आशंका है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी तरह का बदलाव करने के लिए अभी समय ठीक नहीं है। परेशानी आने पर घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है। लव- घर में किसी खास व्यक्ति के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा। नियमित एक्सरसाइज करने से मन भी खुश रहेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। इससे अच्छी और विपरीत दोनों स्थितियों में संतुलन बना रहेगा। सरकारी मामलों में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। उलझन होने पर नजदीकी दोस्तों की सलाह काम आएगी। नेगेटिव- अपनी ताकत और क्षमता पर भरोसा रखें। योजना बनाने के साथ उस पर काम भी शुरू करें। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण कोई मौका हाथ से निकल सकता है। आज किसी तरह का लेनदेन टालना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- बिजनेस में सहयोगियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम व्यवस्थित तरीके से चलता रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और इससे फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा, क्योंकि किसी तरह की जांच हो सकती है। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। लव पार्टनर के साथ गलतफहमी या मनमुटाव चल रहा है, तो बातचीत से दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य- हल्की खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। सही इलाज लेने से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपके संतुलित व्यवहार से हर परिस्थिति में तालमेल बना रहेगा। कहीं अटकी हुई पेमेंट मिलने से खुशी और राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है, तो उस पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने के बजाय समाधान खोजें। अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि किसी दोस्त या पड़ोसी के साथ बहस हो सकती है।

व्यवसाय- मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार बिजनेस की नीतियों में बदलाव करना जरूरी होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से उपलब्धि मिल सकती है। स्टाफ के सहयोग से कार्यस्थल का माहौल अनुशासित रहेगा। लव- घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- सिरदर्द या माइग्रेन से बचने के लिए गैस बनाने वाली चीजें न खाएं। नियमित मॉर्निंग वॉक करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिन योजनाओं पर काम कर रहे थे, उनके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इसके लिए मेहनत बनाए रखने की जरूरत है। युवा पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे और पूरी कोशिश करेंगे। नेगेटिव- परिवार और निजी मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से हालात संभाल लेंगे। कोई सरकारी मामला अटका है, तो उसे सुलझाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। हिम्मत बनाए रखें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ध्यान दें। ज्यादातर काम फोन के जरिए पूरे हो सकते हैं। मशीनरी और कारखानों से जुड़े बिजनेस में नए ऑर्डर मिलेंगे। ऑफिस में एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। लव- घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने में जीवनसाथी और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। युवा बेकार के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस के कारण छाती में जलन या दर्द हो सकता है। हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ समय से चल रही उलझन और बेचैनी से राहत मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अचानक कोई मुश्किल काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी मेहनत करेंगे। नेगेटिव- अपनी कार्यशैली और योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। बच्चों की गतिविधियों और पढ़ाई की तैयारियों की जानकारी लेते रहें।

व्यवसाय- बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन काम की गति सामान्य रहेगी। मीडिया और प्रिंटिंग से जुड़े बिजनेस में नए अनुबंध मिल सकते हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने की कोशिश करें। ऑफिस के काम व्यवस्थित रहेंगे। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था बनाए रखें। इससे बच्चे भी अनुशासित रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- थकान के कारण सिरदर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास और मजबूत मनोबल के कारण नई उपलब्धि मिल सकती है। बच्चों के कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान उन्हें नई दिशा देगा। नेगेटिव- युवाओं को खास सावधानी रखने की जरूरत है। किसी गलत गतिविधि के कारण सामाजिक छवि खराब हो सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध न बिगाड़ें और बेकार के कामों में समय न लगाएं। किसी भी तरह का लेनदेन अभी न करें।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ा कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो आज सुलझ सकता है। बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन फिलहाल बहुत अधिक लाभ की उम्मीद न रखें। सावधान रहें, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर अधिक ध्यान दें। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। सभी सदस्यों के बीच अच्छे और खुशनुमा संबंध बने रहेंगे। स्वास्थ्य- मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए सही और पौष्टिक खाना खाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। ये संपर्क आगे चलकर फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर से जुड़ी समस्या में दोस्तों से सही सलाह और मदद मिलेगी। इससे आपका तनाव भी कम होगा। नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातें वर्तमान पर असर डाल सकती हैं और रिश्तों में खटास आ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और सोच को सकारात्मक बनाए रखें। विद्यार्थी मौज-मस्ती के कारण पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

व्यवसाय- बिजनेस में नए प्रोजेक्ट को लेकर ठोस और महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में जल्दी अच्छी डील होने के योग हैं। नौकरी में टारगेट पूरा करने का दबाव बना रहेगा। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने से खुशी और नई ऊर्जा मिलेगी। स्वास्थ्य- थकान और आलस महसूस हो सकता है। मेडिटेशन और योग पर अधिक ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *