25 मई का राशिफल:  वृष और कर्क राशि वालों की इनकम के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा, धनु राशि वालों के अधूरे काम पूरे हो सकते है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

25 मई का राशिफल: वृष और कर्क राशि वालों की इनकम के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा, धनु राशि वालों के अधूरे काम पूरे हो सकते है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (25 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

25 मई, सोमवार को मेष राशि वालों के संपर्क बढ़ेंगे और कामकाज में लोकप्रियता मिलेगी। वृष राशि वालों की आय के साधन बढ़ेंगे और आर्थिक परेशानी कम होगी। मिथुन राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी में निवेश का समय अच्छा रहेगा। कर्क राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है।

सिंह राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों की मदद से लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। कन्या राशि वालों को फाइनेंस से जुड़े कामों में मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। तुला राशि वालों को फंसी पेमेंट मिलने और नौकरी में टारगेट पूरा होने से फायदा होगा।

धनु राशि वालों के अधूरे काम पूरे होंगे और आर्थिक मामलों में जीत मिल सकती है। मकर राशि वालों को बड़े लाभ के योग हैं। कुंभ राशि वालों को व्यापार में नई उपलब्धियां और तरक्की के मौके मिलेंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज सुबह से ही पारिवारिक और व्यक्तिगत कामों को लेकर दौड़-धूप रहेगी। अच्छी बात यह है कि आप समय के अनुसार अपने काम निपटाते भी जाएंगे। मेलजोल बढ़ेगा और ये संपर्क आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपकी बेहतर कार्यशैली और मधुर व्यवहार से लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इस कारण आपकी व्यक्तिगत गतिविधियों में कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से तनाव महसूस हो सकता है। धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। लगभग सभी काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में दूरदर्शिता रखना जरूरी है। इस समय मार्केटिंग से जुड़े कामों पर भी ध्यान दें। ऑफिस से जुड़े दस्तावेज संभालकर रखें, क्योंकि किसी छोटी लापरवाही से परेशानी हो सकती है। लव- परिवार के किसी सदस्य की नकारात्मक गतिविधि से घर की व्यवस्था कुछ समय के लिए बिगड़ सकती है। शांत रहकर स्थिति संभालें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी और आपसी विश्वास भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य- गला खराब होने से बुखार जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लापरवाही न करें और समय पर उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- आपका व्यक्तित्व और स्वभाव आसपास के लोगों पर अच्छा प्रभाव डालेगा। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, लेकिन आय के साधन भी बढ़ेंगे। इसलिए आर्थिक समस्या ज्यादा परेशान नहीं करेगी। संतान की शिक्षा या करियर से जुड़ी रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- आज किसी यात्रा का कार्यक्रम बना हुआ है, तो उसे टालना ही बेहतर रहेगा। कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आपका सहयोग बहुत जरूरी रहेगा। अपने व्यवहार में नरमी रखें।

व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में कोई फैसला लेते समय परिस्थितियां आपको उलझा सकती हैं। बिना सोचे-समझे अपनी योजनाएं किसी से भी ज्यादा शेयर न करें। पार्टनरशिप में कुछ मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा कार्यभार से आज कुछ राहत मिलेगी। लव- परिवार के साथ खरीदारी और जरूरी कामों में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने की संभावना है। संबंधों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- आज घर की मरम्मत या देखरेख से जुड़े कामों में दिन का अधिकतर समय बीत सकता है। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। अध्यात्म और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवन से जुड़ी किसी उलझन का समाधान भी मिल सकता है। नेगेटिव- लेनदेन से जुड़ी गतिविधियों में लापरवाही हो सकती है। नजदीकी मित्रों और भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। बेकार की आवाजाही से बचें, क्योंकि इसमें समय और पैसा दोनों खर्च होंगे, लेकिन खास लाभ नहीं मिलेगा। अपने कामों को प्राथमिकता दें।

व्यवसाय- व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करें। ये संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। साझेदारी से जुड़े कामों में आपसी संबंध ठीक बनाए रखने के लिए धैर्य और संयम की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को समय पर टारगेट पूरा न होने से तनाव रह सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक रहेगी, लेकिन इससे संबंधों में और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों के लिए समय सुखद रहेगा। आपसी समझ और भरोसा बना रहेगा। स्वास्थ्य- गैस और पेट दर्द जैसी समस्या से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रह सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। खानपान पर खास ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- परिवार के साथ खरीदारी या जरूरी कामों में समय बीतेगा। संतान की किसी उपलब्धि से मन में खुशी और सुकून रहेगा। अगर आज आप कोई खास काम पूरा करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर अमल करें। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नेगेटिव- पुरानी किसी नकारात्मक बात से मन परेशान हो सकता है। व्यावहारिक बनें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। मन को संयमित रखना भी जरूरी है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएं। संतान पक्ष को लेकर भी किसी तरह की चिंता रह सकती है।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेंगी। आय का कोई रुका हुआ साधन दोबारा शुरू हो सकता है। गैरकानूनी और जोखिम वाले कामों से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों को कोई अनचाहा कार्यभार मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा, जिससे घर की व्यवस्था भी बेहतर बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। आपसी समझदारी से संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। फिर भी तनाव और थकान से बचने के लिए आराम लेना जरूरी है। ज्यादा काम के बीच शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- लंबे समय से अधूरा पड़ा कोई काम आज पूरा हो सकता है। इससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति से संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। नेगेटिव- यह समय खुद को अपडेट रखने का है। आपकी लापरवाही के कारण कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। खर्चे बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक रहा है। इसका असर उनके परिणाम पर दिख सकता है।

व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों के लिए समय बेहतर है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। नौकरी में किसी अधिकारी की मदद से अपना लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। लव- पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। घर में अनुशासन और अच्छा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। संबंधों में भरोसा और अपनापन रहेगा। स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल न करें। आपको भी पैरों में दर्द जैसी परेशानी रह सकती है। आराम और हल्की एक्सरसाइज से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या -पॉजिटिव- सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। फाइनेंस से जुड़े कामों में सुधार आएगा और आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। घर में वास्तु से जुड़े नियमों का पालन करने से सकारात्मक वातावरण बनेगा। नेगेटिव- नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी रहेगा। बेकार की नकारात्मक बातों की वजह से दूसरों से उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। वरना तनाव के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। संयम से काम लें।

व्यवसाय- आपकी मेहनत और सही कार्यप्रणाली से व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। उधार से जुड़े लेनदेन से बचें। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुर तालमेल रहेगा। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। मित्रों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। संबंधों में सहजता और अपनापन रहेगा। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। समय पर आराम और सही खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- आपकी पेमेंट कहीं फंसी हुई है, तो आज उसे पाने की अच्छी उम्मीद है। किसी नए संपर्क से भी लाभ मिल सकता है। अगर प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो आपका फैसला बेहतर रहेगा। हालांकि, पहले उसका वास्तु आदि से परीक्षण करवा लें। नेगेटिव- किसी संबंधी से कोई अशुभ समाचार मिलने से मन परेशान हो सकता है। इसका असर आपके व्यक्तिगत कामों पर भी पड़ सकता है। इसलिए मजबूत बने रहना जरूरी है। तारीफों से ज्यादा खुश होने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत हो सकती है। इसलिए मेहनत से घबराएं नहीं। सहकर्मियों की गतिविधियों से अनजान भी न रहें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में विशेष लाभ होगा। नौकरी में टारगेट पूरा होने से बॉस और उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। लव- पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। लव पार्टनर की किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग संबंधों में और मधुरता लाएगा। आपसी भरोसा मजबूत होगा। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों को खानपान में शामिल करें। लापरवाही से बचें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- दोपहर तक संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उसमें गति आएगी और सफलता भी मिल सकती है। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप होगा और नई जानकारियां मिलेंगी। नेगेटिव- समय के अनुसार ही कोई फैसला लें। जल्दबाजी और गुस्से की वजह से आपके व्यक्तिगत कामों और संबंधों में रुकावट आ सकती है। करियर और निजी मामलों में अहंकार को बीच में न आने दें। वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टि से समय सामान्य है। गतिविधियों पर गंभीरता से सोच-विचार और मूल्यांकन करने की जरूरत है। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक किसी यात्रा का आदेश मिल सकता है। लव- जीवनसाथी का सहयोग घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संबंधों में स्थिरता और खुशी रहेगी। स्वास्थ्य- योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा सकारात्मक रहेगी। तनाव से बचने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। कुछ समय से अधूरे पड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। किसी खास काम को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी या परिवार से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला हल होने से घर में सुकून रहेगा। नेगेटिव- मन में उठ रहे नकारात्मक विचारों पर काबू रखें, वरना आपकी मनोस्थिति प्रभावित हो सकती है। बच्चों की ज्यादा खर्च करने की आदत पर नियंत्रण रखना जरूरी है। भावुकता के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें, वरना लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ अड़चनें और परेशानियां आ सकती हैं। ध्यान रखें कि जल्दबाजी में लिया गया व्यावसायिक फैसला गलत साबित हो सकता है। असमंजस की स्थिति में परिवार के लोगों की सलाह लेना ठीक रहेगा। इस समय मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है। प्रेम संबंधों में किसी तरह का शक पैदा हो सकता है। खुलकर बात करें और संबंधों में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान से कब्ज, अफारा और गैस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यवस्थित रहें और योग-मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- आज किसी बड़े लाभ की उम्मीद है। अगर कोई कोर्ट केस से जुड़ी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। इसलिए अपने पक्ष को मजबूत बनाकर रखें। मित्रों या संबंधियों के साथ गेट-टूगेदर जैसा खुशनुमा कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव- हर बात में नफा-नुकसान देखने के बजाय रिश्तों की मधुरता बनाए रखने पर भी ध्यान दें। पर्सनल संबंधों को लेकर मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। इन पर काबू पाने की कोशिश करें और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें।

व्यवसाय- व्यावसायिक व्यवस्था अच्छी रहेगी। गतिविधियां भी बेहतर तरीके से चलती रहेंगी। इस समय व्यवसाय या ऑफिस से जुड़ी किसी यात्रा को टालना ठीक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव महसूस कर सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। लव पार्टनर के साथ डेट का अवसर मिल सकता है। संबंधों में खुशी और अपनापन रहेगा। स्वास्थ्य- अतिरिक्त काम का बोझ आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। तनाव न लें और सहज तरीके से अपने काम पूरे करें। आराम को भी दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- आज कोई अधूरा पड़ा काम पूरा होने से मन को शांति मिलेगी। वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखने से उनका आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से राहत महसूस करेगा। परिवार में विवादित मामलों को सुलझाने में आपका खास योगदान रहेगा। नेगेटिव- निवेश से जुड़े मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लें। अपने व्यक्तिगत जीवन में दूसरों की दखलअंदाजी न होने दें। जलन की भावना से कोई व्यक्ति आपकी पीठ पीछे नकारात्मक अफवाहें फैला सकता है। गुस्से पर काबू रखें और समस्याओं को सहज तरीके से सुलझाएं।

व्यवसाय- व्यापार में कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। लोग आपके कामों की सराहना करेंगे। इस समय तरक्की के अच्छे योग बने हुए हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम को लेकर किसी पार्टी के साथ चल रही डील में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। बेकार की बहस से बचें। लव- दांपत्य संबंधों में पारिवारिक व्यवस्था को लेकर तनाव की स्थिति रह सकती है। हालांकि, समय रहते स्थिति संभल जाएगी। शांत व्यवहार और समझदारी से संबंध बेहतर रहेंगे। स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम और बुखार रह सकते हैं। लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- किसी गतिविधि को लेकर चल रही आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने का समय आ गया है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। नेगेटिव- घर में बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। ज्यादा अनुशासन रखने के बजाय उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें। अचानक कुछ ऐसे खर्चे आ सकते हैं, जिन्हें टालना मुश्किल होगा। बजट बनाकर चलना जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर स्टाफ के ऊपर अनुशासन बनाए रखें। छोटी-सी लापरवाही से आपसी संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। ऑफिस में अपना टारगेट हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। उच्च अधिकारियों का दबाव भी बना रहेगा। लव- घर का वातावरण सुखद और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह में बदलने के अवसर बन सकते हैं। संबंधों में अपनापन और भरोसा बढ़ेगा। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और हल्का खानपान लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *