90 के दशक का प्रिंट मॉडर्न लुक में भी वायरल:  मद्रास चेक्स; अभिनेत्री जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर के वार्डरोब में
अअनुबंधित

90 के दशक का प्रिंट मॉडर्न लुक में भी वायरल: मद्रास चेक्स; अभिनेत्री जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर के वार्डरोब में

Spread the love




मद्रास चेक्स कभी सिर्फ सूती शर्ट या लुंगी तक सीमित माने जाते थे, लेकिन अब बॉलीवुड डिजाइनर्स ने इन्हें फैशन का हिस्सा बना दिया है। ब्रालेट, कॉर्सेट, साड़ी, ब्लेजर, ट्राउजर और स्कर्ट जैसे मॉडर्न सिल्हूट में यह पारंपरिक चेक पैटर्न नए अंदाज में नजर आ रहा है। जान्हवी कपूर – मॉडर्न लुक में स्टाइल जान्हवी कपूर ने पारंपरिक मद्रास चेक्स को ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ अपनाकर इसे मॉडर्न लुक दिया। इसे डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया। भूमि पेडनेकर – सतपुड़ा साड़ी पहनी भूमि पेडनेकर ने फैशन ब्रांड ‘रॉ मैंगो’ की सतपुड़ा सिल्क साड़ी पहनकर पारंपरिक मद्रास चेक प्रिंट को अपनया। इसमें पन्ना हरे रंग का गुलशन सैटिन सिल्क ब्लाउज था, जिसमें गैदरिंग डिजाइन दी गई है। डायना पेंटी – हैंडलूम मॉडर्न स्टाइल का मेल डायना ने मद्रास चेक्स ट्राउजर सेट पहना। इसके साथ मैचिंग ब्रालेट और हैंडलूम कॉटन का केप-स्टाइल दुपट्टा था। पॉकेट की आधुनिक ड्रेपिंग ने फैब्रिक को नया रूप दिया। ये है मद्रास चेक्स का इतिहास मद्रास चेक्स हल्के सूती कपड़े पर बना रंग-बिरंगा प्लेड पैटर्न है। इसकी शुरुआत मद्रास (अब चेन्नई) से हुई थी। पहले इसे प्राकृतिक रंगों… जैसे इंडिगो और हल्दी से रंगा जाता था। हर धुलाई के बाद रंग थोड़ा उतरता था, इसलिए इसे ब्लीडिंग मद्रास भी कहते हैं। इसकी पहचान है लाल, हरे और नीले जैसे चमकीले और ब्राइट कलर्स, अनियमित चेक पैटर्न, हल्का कॉटन या हैंडलूम फैब्रिक, जो गर्मियों के लिए आरामदायक कपड़ा भी माना जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *