{“_id”:”67ac2832e93ca94f6002025c”,”slug”:”ram-mandir-chief-priest-acharya-satyendra-das-passes-away-at-85-served-ram-lalla-for-34-years-2025-02-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Acharya Satyendra Das Died: बाबरी प्रकरण से राम मंदिर के सृजन तक के गवाह रहे थे दास, 32 वर्ष की रामलला की सेवा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Acharya Satyendra Das Died – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। 87 साल की उम्र में उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली। आचार्य सत्येंद्र दास को तीन फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद लखनऊ एसजीपीजीआई भर्ती कराया गया था।
Trending Videos
आचार्य सत्येंद्र दास गंभीर हालत में एसजीपीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती थे। आचार्य के निधन पर अयोध्या के मठ मंदिरों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कल अयोध्या में सरयू नदी के किनारे किया जाएगा।
विध्वंस से लेकर सृजन तक के गवाह हैं सत्येंद्र दास
आचार्य सत्येंद्र दास ने करीब 32 वर्षों तक राम मंदिर की सेवा की। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बाबरी विध्वंस से लेकर राममंदिर के निर्माण तक के साक्षी रहे हैं। रामलला की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी उन्होंने अपनी आंखों से देखी है।
आचार्य सत्येंद्र दास ने टेंट में रहे रामलला की 28 साल तक उपासना-पूजा की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद करीब चार साल तक अस्थायी मंदिर में विराजे रामलला की सेवा मुख्य पुजारी के रूप में की। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अभी तक वह मुख्य पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे।
Spread the love बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के यहां आयकर छापे में 10 करोड़ रुपये बरामद होने के बाद बृहस्पतिवार को ज्यादातर विधायक इस मुद्दे पर बोलने से बचते रहे। बुधवार को तेवर दिखाने वाले उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का रुख भी नरम रहा। उमाशंकर के घर व प्रतिष्ठानों पर छापे के बाद उनके […]
Spread the love सुल्तानपुर नगर कोतवाली की शाहगंज पुलिस चौकी में बुधवार रात भाजपा की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन का एक युवक को चौकी इंचार्ज के सामने थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शहर के आदर्शनगर, पल्टू का पुरवा, घोसियाना निवासी अरुण कोरी के मुताबिक वह शहर के मुरारीदास की गली […]
Spread the love आगरा साइबर पुलिस द्वारा गिरफ्तार चंडौस के गांव अमृतपुर का अजय उर्फ टीपू सिर्फ सातवीं पास है। उसके कारनामे सुनने के बाद खुद ग्रामीण दंग हैं कि ढाई दशक पहले गांव छोड़ने वाले कम पढ़े लिखे ग्रामीण युवक ने इतना बड़ा जाल कैसे फैला दिया। 13 दिसंबर को समाचार पत्रों में खबर […]